{"_id":"5d95ad798ebc3e012e1f46f4","slug":"sleeper-bus-overturned-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: जयपुर से फर्रुखाबाद जा रही स्लीपर बस पलटी, 10 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: जयपुर से फर्रुखाबाद जा रही स्लीपर बस पलटी, 10 यात्री घायल
Fri, 04 Oct 2019 12:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
बस हादसा
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र में गुरुवार सुबह जयपुर से फर्रुखाबाद जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा गांव कंजाहार के समीप आगरा मार्ग पर हुआ। हादसे में करीब 10 यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में उपचार दिया गया।
स्लीलर बस में करीब 60 यात्री सवार थे। बस जयपुर से मैनपुरी होकर फर्रूखबाद जा रही थी। दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम कंजाहार के करीब फोरलेन के मार्ग पर डिवाइडर के लिए खाली छोड़े गए स्थान पर बस के पहिए आ गए, जिससे चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा।
बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया।