फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Slapped the landlady...brought an iPhone

Agra: गहने चुराए, फिर खरीदा आई-फोन...किरायेदार महिला की हरकत ने उड़ाए मकान मालिक के होश

Sat, 17 Jan 2026 09:15 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 17 Jan 2026 09:15 AM IST
सार

किराये पर रहने वाली एक महिला ने मकान मालिक के घर से सोने के आभूषण चोरी कर लिए। इनको बेचकर वो आई-फोन खरीद लाई। इसके बाद घर में रखा सारा सामान लेकर मंगेतकर के साथ फरार हो गई। 

विज्ञापन
Slapped the landlady...brought an iPhone
महिला सांकेतिक - फोटो : ai

विस्तार

आगरा के थाना एकता के कहरई क्षेत्र के चारुल एन्क्लेव में किराये पर रहने वाली मैनपुरी निवासी प्रिया ने मकान मालकिन की अलमारी से लाखों के गहने चोरी कर लिए। आरोप है कि गहने बेचकर उसने आईफोन ले लिया। इसके बाद अपने मंगेतर के साथ घर में रखा सारा सामान लेकर भाग निकली। पीड़िता ने युवती और उसके मंगेतर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अर्चना शर्मा ने बताया कि उनके घर में 30 नवंबर 2025 को मैनपुरी निवासी युवती किराये पर रहने आई थी। कहरई के चटका देवी मंदिर के पास रहने वाला आकाश खुद को उसका मंगेतर बताता था। घर में उसका भी आना-जाना लगा रहता था। पीड़िता के अनुसार 30 दिसंबर को उन्होंने अपनी अलमारी खोली थी। तब प्रिया भी वहां थी। उसने गहने देख लिए थे। इसके बाद 31 दिसंबर को उसने अपने पिता की तबीयत खराब बताकर इलाज के लिए लखनऊ ले जाने की बात कही। 1 जनवरी को उसने नया आईफोन दिखाया और कहा कि आकाश ने नए साल पर गिफ्ट दिया है। 2 जनवरी को वह बाजार गई थीं तभी आकाश घर पर आया और प्रिया का सारा सामान ले गया।
विज्ञापन


दोपहर में प्रिया खाना लाने की बात कहकर घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी। जब फोन किया तो उसने कॉल रिसीव नहीं किया। इस दौरान पीड़िता के छोटे बेटे ने बताया कि प्रिया का सारा सामान आकाश पहले ही लेकर जा चुका है। संदेह होने पर जब उन्होंने अपनी अलमारी खोली तो उसमें रखा एक हार, एक सोने की चेन, दो अंगूठी और 10 हजार रुपये गायब थे। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed