फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Skeleton found in mustard field on 21st day of missing innocent girl

आगरा: लापता मासूम बिटिया का 21 वें दिन सरसों के खेत में मिला कंकाल

Wed, 08 Feb 2023 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Skeleton found in mustard field on 21st day of missing innocent girl
सहावर(कासगंज)। सहावर थाना क्षेत्र के गांव रोशन नगर से लापता हुई 5 वर्षीय मासूम बालिका का शव मंगलवार को 21 वें दिन गांव के ही सरसों के खेत में मिला। मासूम बिटिया की हत्या करके शव खेत में फेंक दिया गया। उसके सिर और धड़ के हिस्से अलग अलग कंकाल के रूप में थे। कपड़ों के आधार पर मासूम बालिका के परिजनों ने शिनाख्त की। पुलिस ने शव के अवशेष पोस्टमार्टम को भेजे हैं। मासूम की हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

मासूम बालिका नव्या (5) पुत्री नेत्रपाल निवासी रोशन नगर 19 जनवरी को घर के बाहर से खेलते हुए लापता हो गई थी। परिजनों ने गांव में उसको तलाश किया, लेकिन नहीं मिली। बाद में परिजनों ने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। परिजन सहावर के सीओ से मिले। सीओ के निर्देश पर थाना पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस की टीमें भी बालिका को तलाश कर रहीं थीं, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार को सुबह के समय शव के कंकाल और कपड़े खेत में ग्रामीणों को दिखाई दिए तो उन्होंने अन्य लोगों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मासूम के पिता नेत्रपाल ने कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त की। एएसपी, सीओ थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


- मासूम बालिका के शव के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता ने कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त की है। अभी तक हत्या की कोई वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच कर रही है- डीके पंत, सीओ सहावर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed