{"_id":"5b2c902c4f1c1b13358b80df","slug":"sixty-people-including-children-admitted-in-hospital-due-to-food-poisoning-at-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः बारात में खाना खाने के दौरान 62 बाराती फूड प्वाइजनिंग के शिकार, परोसा गया था ये व्यंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः बारात में खाना खाने के दौरान 62 बाराती फूड प्वाइजनिंग के शिकार, परोसा गया था ये व्यंजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फिरोजाबाद जिले में बारात में खाना खाते समय 62 बाराती फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। इन सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया गया कि जिन बारातियों ने खाने में लौकी का हलवा और रसमलाई खाई उन्हीं की तबीयत खराब हुई। पहले तो स्थानीय डॉक्टरों से उनका इलाज कराया गया।
इसके बाद भी हालत न सुधरने पर सभी को फिरोजाबाद जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस घटना से अफरातफरी मच गई।

अस्पताल में कराया गया एडमिट
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र के नगला पांडेय गांव निवासी लोकेंद्र यादव बेटे रमन यादव की शादी उस्मानपुर गांव निवासी हरीशचंद्र सिंह यादव की बेटी मीना यादव से तय हुई थी।
तय कार्यक्रम के मुताबिक गुरुवार को बारात पहुंची। जहां बारातियों की खूब आवभगत हुई। खाना खाने के बाद मीठे के तौर पर लौकी का हलवा और रसमलाई बारातियों को परोसी गई।
जिन-जिन बारातियों ने ये दोनों व्यंजन का लुत्फ उठाया उनकी तबीयत खराब होने लगी। देखते ही देखते 62 बाराती फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए।

अब हालत स्थिर
आसपास के डॉक्टरों को बुलाया गया। बारातियों का इलाज भी शुरू हुआ। हालांकि उन्हें इस इलाज से फायदा नहीं पहुंचा। इसके चलते एंबुलेंस को सूचना दी गई।
एंबुलेंस पहुंची और सभी 62 बारातियों को फिरोजाबाद जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया है। जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
एंबुलेंस पहुंची और सभी 62 बारातियों को फिरोजाबाद जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया है। जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।