फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six Youth Drowned During Ganesh Immersion In agra up news

आगरा: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान यमुना में डूबे पांच दोस्त, दो को बचाया गया; तीन का तलाश जारी

Thu, 28 Sep 2023 08:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Sep 2023 08:45 PM IST
सार

गणेश विसर्जन के दौरान यमुना में पांच दोस्त डूब गए। ये देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दो को तो तुरंत ही सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन बाकी के तीन युवक यमुना में लापता हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। 
 

विज्ञापन
six Youth Drowned During Ganesh Immersion In agra up news
तीनों दोस्तों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू आगरा के गांव खासपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान मंडी सईद खां के तीन युवक डूब गए, जबकि दो को डूबने से बचा लिया गया। घटना की जानकारी पर युवकों के परिजन पहुंच गए। उनमें कोहराम मच गया। रात होने की वजह से युवकों की तलाश नहीं की जा सकी। गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए शहर में कैलाश, पोइया, बल्केश्वर, हाथी घाट पर कुंड बनाए गए थे। इन घाटों पर पुलिस की व्यवस्था की गई थी। यमुना किनारे पर बल्लियां लगाकर लोगों को पानी में जाने से रोका जा रहा था।
विज्ञापन


मंडी सईद खां के कुछ युवक टेंपो से प्रतिमा लेकर आए थे। वह पोइया घाट पर जाने के बजाय जंगल के रास्ते गांव खासपुर के पीछे यमुना किनारे पहुंच गए। गांव में पुलिस नहीं थी। पांच युवक प्रतिमा विसर्जन करने के लिए यमुना में चले गए। इस दौरान गहरे पानी में जाने की वजह से पांचों डूबने लगे। युवकों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पानी में कूदकर दो को बचा लिया, जबकि तीन का पता नहीं चला।
विज्ञापन


एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि 20 वर्षीय रामकरन, बाबू और 22 वर्षीय शिवम डूबे हैं। उनके साथ रामकरन का भाई राहुल, गांधी व अर्जुन कुशवाहा भी आए थे। इनमें से ही दो युवक को डूबने से ग्रामीणों ने बचा लिया। डूबे तीनों युवकों की तलाश के लिए गोताखोर लगाए गए हैं। रात होने की वजह से ज्यादा देर तलाश नहीं की जा सकी। पुलिस अब शुक्रवार सुबह जाल और स्टीमर की मदद से तलाश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


686 प्रतिमाओं का विसर्जन
जिले में प्रत्येक घाट पर प्रतिमा विसर्जन के लिए कुंड बनाए गए थे। शहर से लेकर देहात तक में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। हर प्रतिमा की एंट्री भी रजिस्टर में की जा रही थी। लोगों को पानी में जाने से रोका जा रहा था। जिले में सुबह से शाम तक 686 प्रतिमाओं का विसर्जन कुंडों में किया गया। शुक्रवार को भी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। अनुमान है कि 100 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।


मंडी सईद खां में मचा कोहराम
युवकों के डूबने की जानकारी से मंडी सईद खां में कोहराम मच गया। परिवार के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। वहीं, रात में डीएम भानु चंद्र गोस्वामी भी खासपुर गांव में पहुंचे और ग्रामीणों से बात की।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed