{"_id":"5f51d6c849b2c30a7804e539","slug":"six-year-old-girl-misdeed-by-young-man-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोसी युवक ने की घिनौनी वारदात, लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोसी युवक ने की घिनौनी वारदात, लोगों में आक्रोश
Fri, 04 Sep 2020 11:25 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना सदर क्षेत्र में छह साल की बच्ची से गुरुवार शाम को मोहल्ले के युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची रोती हुई घर पहुंची। इस पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव हो गया। लोगों ने आरोपी के घर को घेर लिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इस बीच आरोपी घर से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। क्षेत्र में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
सदर क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित बच्ची की दादी के घर के बाहर परचून का खोखा है। पुलिस का कहना है कि गुरुवार शाम साढ़े सात बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसकी नौ वर्षीय बहन भी साथ में थी। तभी घर से 30 मीटर की दूरी पर रहने वाला आरोपी राहुल आया। उसने बड़ी बहन को सौ रुपये दिखाकर साथ चलने का लालच दिया। मगर, वह डर के कारण घर के अंदर चली गई। छह साल की बालिका घर के बाहर ही खड़ी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पड़ोसी समेत पांच युवकों ने किया किशोरी से दुष्कर्म, पीड़िता ने डायरी में लिखी आपबीती
विज्ञापन
युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घर की छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची घर पहुंची। वह रोने लगी। यह देखकर परिजन घबरा गए। उन्होंने बच्ची से पूछताछ की। उसने घटना के बारे में बताया। इस पर परिजन आरोपी के घर पहुंचे, लेकिन वह भाग गया। इससे क्षेत्र में तनाव हो गया। बड़ी संख्या में लोग जुट गए। आरोपी के घर को घेर लिया। सूचना पर पुलिस आ गई। समझा-बुझाकर लोगों का शांत कराया।
पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी। मगर, आरोपी का भाई ही मिला। पुलिस उसे पकड़कर ले गई। थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में फोर्स तैनात कर दी गई है।