फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six workers burnt in fire in Mathura Refinery

मथुरा रिफाइनरी के ईटीपी प्लांट में वेल्डिंग के दौरान लगी आग, छह मजदूर झुलसे, बड़ा हादसा टला

Tue, 07 Jan 2020 07:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Jan 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
six workers burnt in fire in Mathura Refinery
सांकेतिक तस्वीर
मथुरा के थाना टाउनशिप क्षेत्र स्थित रिफाइनरी की ईटीपी यूनिट में मंगलवार को पाइप की वेल्डिंग करते वक्त वहां पड़े पेट्रोलियम पदार्थों के कचरे में आग लग गई। इससे छह मजदूर झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।  
विज्ञापन


एक माह पहले से रिफाइनरी में क्षमता वृद्धि और मरम्मत को लेकर शटडाउन चल रहा है। इसमें रिफाइनरी की ईटीपी यूनिट में पड़े पेट्रोलियम पदार्थों के कचरे को साफ करने और पुरानी गल चुकी पाइप लाइन को हटाकर नए पाइप लगाए जा रहे हैं। इस काम के लिए मेसर्स तोशिबा कंपनी व उसकी सहयोगी कंपनी के कर्मचारी काम पर लगे थे। 
विज्ञापन


मंगलवार को गिर्राज वाटिका निवासी ओमप्रकाश पुत्र सुरेंद्र सिंह अपने साथी मजदूर भैंसा निवासी गिर्राज, धर्मपुरा निवासी पौहप सिंह, बबरौद निवासी गीतम सिंह, पिपरौठ निवासी ओमप्रकाश व धनगांव निवासी रौहतान सिंह के साथ वेल्डिंग कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मजदूरों की हालत गंभीर

ओमप्रकाश ने जैसे ही पाइप को सेट कर उस पर वेल्डिंग करना शुरू किया, पेट्रोलियम पदार्थों के कचरे ने आग पकड़ ली। आग बुझाने के दौरान सभी मजदूर झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे पौहप सिंह, गिर्राज, गीतम का नयति में इलाज चल रहा है। 

ओमप्रकाश, रौहतान का रिफाइनरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना के बाद रिफाइनरी पुलिस व रिफाइनरी प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे। रिफाइनरी की पीआरओ रेनू पाठक ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed