औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई: थोक दवा की छह दुकानों पर छापा, 15 दवाएं संदिग्ध मिलीं
स्टॉक और दवाओं की खरीद और बिक्री के बिल भी खंगाले हैं। इनमें एंटीबायोटिक, इंजेक्शन सहित संदिग्ध 15 दवाएं संदिग्ध मिली हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में औषधि विभाग की टीम ने शुक्रवार को फव्वारा स्थित दवा बाजार में दवा की छह थोक की दुकानों पर छापा मारा। यहां 15 दवाएं संदिग्ध मिली हैं। जांच के लिए इनके नमूने लैब भेज गए हैं।
यहां पर मारा गया छापा
सहायक औषधि आयुक्त अखिलेश जैन ने बताया कि फव्वारा स्थित मैसर्स गोवर्धन फार्मा, विन्नी ड्रग हाउस, मां कैला ड्रग हाउस, सार्थक मेडिकल स्टोर, नीरज मेडिकल ऐजेंसीज और जय भोले ड्रग हाउस के स्टाक का मिलान किया गया। स्टॉक और दवाओं की खरीद और बिक्री के बिल भी खंगाले हैं। इनमें एंटीबायोटिक, इंजेक्शन सहित संदिग्ध 15 दवाएं संदिग्ध मिली हैं।
ये भी पढ़ें - UP: गुलामी के निशान हटाए, तस्वीर फिर भी न बदल पाए..., सीएम योगी ने किया था ये एलान
कराई जाएगी जांच
इनके नमूनों की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी(विक्रय) को भेजी जाएगी। टीम में औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार, कपिल शर्मा, देशबंधु विमल शामिल रहे।
ये भी पढ़ें - पीएनजी आपूर्ति ठप: कुछ ने पड़ोसी से ली मदद..., कइयों ने रेस्टोरेंट से मंगाया खाना