{"_id":"62b0c42bb2db2f0dac0c800f","slug":"six-trains-including-kota-patna-express-canceled-due-to-agnipath-protest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agnipath Protest: विरोध प्रदर्शन के कारण थमे रेल के पहिए, कोटा-पटना एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agnipath Protest: विरोध प्रदर्शन के कारण थमे रेल के पहिए, कोटा-पटना एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें निरस्त
Tue, 21 Jun 2022 12:32 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:32 AM IST
सार
अग्निपथ योजना के विरोध के कारण ट्रेनों की चाल 17 जून से बिगड़ गई थीं। ट्रेनों के लगातार निरस्त होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में हो रहे आंदोलन के कारण ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमवार को भी तीन ट्रेनें निरस्त रहीं, जबकि आज छह ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 22 जून को भी तीन ट्रेनों का आवागमन बंद रहेगा। इस कारण यात्रियों को आरक्षण निरस्त कराने पड़ रहे हैं। जो ट्रेनें चल रही हैं, वो तय समय से दो घंटे तक विलंबित हैं। स्टेशनों पर यात्री परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
अग्निपथ आंदोलन के कारण ट्रेनों की चाल 17 जून से बिगड़ गई थीं। ट्रेनों के लगातार निरस्त होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लंबी दूरी की गाड़ियों में यात्रियों ने दो से तीन माह पहले आरक्षण करवाए थे। उनके भ्रमण का कार्यक्रम तय था, लेकिन ट्रेनों के अचानक निरस्त होने से उन्हें टूर निरस्त करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को कोटा पटना एक्सप्रेस, निजामुद्दीन विशाखापत्तनम एक्सप्रेस व उदयपुर कोलकाता एक्सप्रेस गाड़ियां निरस्त रहीं। आगरा कैंट और आगरा फोर्ट स्टेशनों पर यात्रियों ने आरक्षण निरस्त करवाकर रिफंड करवाया। टिकट खिड़कियों में भीड़ लगी रहीं। मंडल की वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेनों के निरस्त होने के बाद तुरंत रिफंड करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
ये ट्रेनें आज रहेंगी निरस्त
- गाड़ी संख्या 13240 -कोटा पटना एक्सप्रेस
- गाड़ी संख्या 09417 अहमदाबाद पटना समर स्पेशल
- गाड़ी संख्या 19038 अवध एक्सप्रेस
- गाड़ी संख्या 13239- पटना-कोटा एक्सप्रेस
- गाड़ी संख्या 12987 अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस
- गाड़ी संख्या 19037 अवध एक्सप्रेस
बुधवार को ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
- गाड़ी संख्या 13240 कोटा पटना एक्सप्रेस
- गाड़ी संख्या 12549 जम्मूतवी साप्ताहिक एक्सप्रेस
- गाड़ी संख्या 09448 अहमदाबाद पटना क्लोन स्पेशल ट्रेन