फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six policemen suspended for recovery by taking innocent in custody in Agra

Agra: गैंगस्टर के कहने पर हिरासत में रखकर दो लोगों से की वसूली, तीन दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित

Wed, 18 May 2022 01:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 May 2022 01:02 AM IST
सार

दो युवकों को हिरासत में रखकर वसूली करने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने मंगलवार देर रात को तीन दरोगा और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
six policemen suspended for recovery by taking innocent in custody in Agra
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा के तीन दरोगा और तीन सिपाहियों को मंगलवार रात एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने निलंबित कर दिया। इन पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि दो लोगों को अवैध तरीके से पकड़कर थाने लाए। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से हिरासत में रखा। छोड़ने के लिए वसूली की। इसके बाद भी कार्रवाई की। मामले में शिकायत मिलने पर हुई जांच में पुलिसकर्मी दोषी पाए गए।

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि दस दिन पहले थाना जगदीशपुरा पुलिस ने कोठी मीना बाजार स्थित रावत पेट्रोल पंप से अमित कुमार और जितेंद्र सिंह को पकड़ा था। दोनों को जुआ अधिनियम में गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। इस मामले में अवैध तरीके से पकड़ने और आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से हिरासत में रखने की शिकायत मिली थी। इस पर प्रकरण की जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए गए।

विज्ञापन

गैंगस्टर से सांठगांठ कर की वसूली  

एसएसपी के मुताबिक, जांच में पता चला कि पुलिसकर्मियों ने गैंगस्टर सनी कबाड़िया से सांठगांठ की। उससे दो लाख रुपये लिए गए थे। उसने अमित कुमार और जितेंद्र सिंह को पकड़ने के लिए यह रकम दी थी। मगर, पुलिसकर्मियों ने दोनों को पकड़ने के बाद हिरासत में रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को छोड़ने के लिए भी रकम की वसूली की। मगर, इससे पहले मामला अधिकारियों तक पहुंच गया। तब अमित और जितेंद्र के खिलाफ जुआ अधिनियम में कार्रवाई करके जेल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में तीन दरोगा और तीन सिपाही दोषी पाए गए हैं। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है।

सनी कबाड़िया का कोर्ट में समर्पण

थाना जगदीशपुरा पुलिस ने बताया कि 12 मई को गैंगस्टर एक्ट में वांछित सनी कबाड़िया पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उस पर 14 मुकदमे दर्ज थे। इनमें ज्यादा जुआ अधिनियम से संबंधित थे। वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी थी। मंगलवार को उसने कोर्ट में समर्पण कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed