फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six patients suffering from other diseases, including fever, succumbed

बुखार सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित छह मरीजों ने तोड़ा दम

Mon, 26 Apr 2021 10:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Six patients suffering from other diseases, including fever, succumbed
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में कोरोना के साथ ही सामान्य बीमारियों से मरने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में भर्ती छह मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बुखार से पीड़ित था, तीन को सांस लेने में दिक्कत हुई, वहीं दो को फेंफड़ों में संक्रमण था। सोमवार को जिला अस्पताल में 40 मरीजों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

औंछा थाना क्षेत्र के गांव अचलपुर निवासी 60 वर्षीय रामविलास को फेंफड़ों में संक्रमण था। रविवार को हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रात में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शहर के मोहल्ला शिव नगर निवासी 55 वर्षीय रजनेश कुमारी को सांस लेने मेें दिक्कत होने पर रविवार को परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। यहां उपचार के दौरान रविवार की रात उनकी मौत हो गई। वहीं मोहल्ला भरतवाल निवासी 60 वर्षीय ओमवती पत्नी रघुवीर को फेंफड़ों में संक्रमण की दिक्कत पर परिजनों ने रविवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां उनकी भी उपचार के दौरान रात में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं मोहल्ला आवास विकास निवासी 80 वर्षीय शंभुदयाल को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा था, जहां उनकी मौत हो गई। मोहल्ला देवपुरा निवासी वीरेंद्र सिंह की पत्नी मनोरमा चौहान को रविवार को सांस लेने में दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां रविवार की रात उनकी मौत हो गई। नगला जुला निवासी नीलम चौहान को सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन रविवार की रात जिला अस्पताल लेकर आए पर उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed