फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six patients admitted to Kovid Hospital succumbed

कोविड अस्पताल में भर्ती छह मरीजों ने तोड़ा दम

Wed, 05 May 2021 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Six patients admitted to Kovid Hospital succumbed
मैनपुरी। कोविड अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों की लगातार मौत हो रही है। पिछले 24 घंटे में कोविड अस्पताल में भर्ती छह और मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण से मरने वालों की संख्या 179 पहुंच गई है वहीं कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8230 हो गई है। अब तक 5771 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 2363 लोगों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रामलीला मैदान निवासी 48 वर्षीय हाकिम सिंह, औंछा निवासी 72 वर्षीय राकेश कुमार, घिरोर के डालगंज निवासी 47 वर्षीय पुष्पा देवी, विधूना निवासी 58 वर्षीय बाबुद्दीन, एलाऊ के मधपुरी निवासी 45 वर्षीय महेंद्र सिंह, कुर्रा के धर्मंगदपुर निवासी 60 वर्षीय लक्ष्मी देवी का कोरोना संक्रमित होने पर कोविड लेवल टू अस्पताल में उपचार चल रहा था। सोमवार की रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। कोविड लेवल टू अस्पताल में लगातार मरीजों की मौत हो रही है। जिससे स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे टीकाकरण अवश्य करा लें। किसी प्रकार की दिक्कत होने पर जांच कराते हुए समय से उपचार लें। उपचार में लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed