फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six new cases of coronavirus reported in agra

Corona in Agra: ताजनगरी में हैदराबाद से लौटी युवती सहित नए छह संक्रमित, जिले में अब 43 सक्रिय मरीज

Fri, 24 Jun 2022 12:12 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Jun 2022 12:12 AM IST
सार

ताजनगरी में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीजों की संख्या अब 43 हो गई है। गुरुवार को छह नए मरीज मिले। 

विज्ञापन
six new cases of coronavirus reported in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस के मरीज बढ़ने से एक बार फिर संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। रोज नए मरीज मिल रहे हैं। गुरुवार को प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार हैदराबाद से लौटी 35 वर्षीय युवती, एटा निवासी 18 वर्षीय युवक , दयालबाग निवासी 17 वर्षीय किशोरी सहित कोरोना संक्रमण के छह नए मरीज मिले हैं। तीन मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब 43 कोरोना सक्रिय मरीज हैं। 

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 20 जून को पश्चिमपुरी निवासी युवती हैदराबाद से आगरा लौटी है। खांसी, बुखार के लक्षण होने पर कराई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा 18 वर्ष के दो युवक संक्रमित मिले हैं। इनमें एक एटा निवासी है, जबकि दूसरा सेवला का रहने वाला है। दयालबाग निवासी 27 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन

27.30 लाख लोगों की हो चुकी है जांच 

उन्होंने बताया कि सभी मरीजों में आरटीपीसीआर से संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके संपर्क में आए लोगों की शुक्रवार को जांच कराई जाएगी। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब 43 कोरोना सक्रिय मरीज हैं। अब तक कुल 27.30 लाख लोगों की कोरोना जांच में 36,544 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 465 मरीज दम तोड़ चुके हैं। 36,036 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में बढ़ेगा जांच का दायरा

सीएमओ ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए निजी अस्पतालों में कोरोना जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। प्रतिदिन तीन हजार लोगों की जांच का लक्ष्य है। अभी दो हजार लोगों की जांच रोज हो रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, ऐसे में लोग सतर्कता बरतें। बिना मास्क घर से बाहर नहीं निकलें। जिन्होंने कोरोना की दूसरी वैक्सीन नहीं लगवाई है, वह दूसरी खुराक जरूर ले लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed