फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six members claimed, sent the panel to the high command

छह सदस्यों ने की दावेदारी, हाईकमान को पैनल भेजा

Tue, 22 Jun 2021 10:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Six members claimed, sent the panel to the high command
मैनपुरी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी केे छह जिला पंचायत सदस्यों ने दावेदारी की है। पार्टी की जिला कार्यकारिणी ने सभी छह सदस्यों के नाम की सूची हाईकमान को भेज दी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत बोर्ड के 30 निर्वाचित सदस्य हैं। इसमें से 13 सपा समर्थित, आठ भाजपा समर्थित, आठ निर्दलीय, एक सीट पर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष चुनीं गई हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर लंबे समय से सपा ही काबिज है। इस बार सपा से संगीता यादव, वंदना यादव, शिवी यादव, मनोज यादव, रघुराज यादव, अवनीश यादव ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी ने इन सभी सदस्यों की सूची हाईकमान को भेज दी है। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही फैसला लेंगे। सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा में छह जिला पंचायत सदस्यों ने आवेदन किए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ही अंतिम निर्णय लेंगे। एक या दो दिन में सपा का प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सदस्यों के खिलाफ हो चुकी है रिपोर्ट
सपा समर्थित दो जिला पंचायत सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। करहल के वार्ड संख्या 24 से जीते सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य लालू यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस उनको जेल भेज चुकी है। बेवर के वार्ड संख्या पांच से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतीं जिला पंचायत सदस्य विमला शाक्य सहित उनके परिवार के लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।

भाजपा में केवल दो दावेदार
जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी हासिल करने के लिए भाजपा भी जोर आजमाइश कर रही है। भाजपा समर्थित आठ जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीते हैं। इसमें से दो ने अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया एक या दो दिन में प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed