{"_id":"61672a0cf145636c1d1c7d48","slug":"six-including-a-woman-died-of-fever-agra-news-agr511371841","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से महिला सहित छह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से महिला सहित छह की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाह/फतेहपुर सीकरी/ फतेहाबाद। गांवों में बुखार से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को भी बुखार से सीकरी चार हिस्सा में छह वर्षीय बालक कृष्ण कुमार और बाह में एक विवाहिता की जान चली गई। इसके अलावा फतेहाबाद में एक किशोरी की मौत हो गई। मलपुरा में भी बुखार से तीन बच्चों की मौत हो गई।
बाह के पार्वतीपुरा की दीक्षा (22) पत्नी रामलखन को रविवार को बुखार आया था। परिजनों ने बताया कि उसे निजी चिकित्सक से दवा दिला दी। सोमवार को हालत बिगड़ने पर पहले फतेहाबाद, फिर आगरा लेकर गए। मंगलवार की शाम आगरा में उपचार के दौरान दीक्षा की मौत हो गई। मृतका की 11 माह पहले ही शादी हुई थी। अभी 10 दिन पूर्व ही उसने बच्ची को जन्म दिया था। वहीं बाह के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सीएचसी बाह पर डेंगू से पीड़ित मरीजों से दो वार्ड भर गए हैं।
वहीं, ग्राम सीकरी चार हिस्सा निवासी गौरव राजपुत के बेटे कृष्ण कुमार 10 अक्तूबर से बुखार आ रहा था। उसे भरतपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां प्लेटलेट्स कम होना बताकर जयपुर रेफर कर दिया गया। वहीं इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। फतेहाबाद के डौकी क्षेत्र के गांव बरौली गूजर के उपगांव लायकपुरा की ठार निवासी ओमप्रकाश में बताया कि पुत्री अर्चना (17) को दो दिन पहले बुखार आने पर स्थानीय चिकित्सक से दवा ली थी। तबियत बिगड़ने पर आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार की रात मौत हो गई।
विज्ञापन
मलपुरा के गरीबा मोहल्ला के आकाश कुशवाह के नौ माह का बेटा नैतिक को रविवार से बुखार आ रहा था। मंगलवार रात को मौत हो गई। जितेंद्र प्रजापति के दस माह के बेटे अवि का प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां उसे जांच में डेंगू बताया गया था। बुधवार को उसकी मौत हो गई। संजय कुुुमार के दो माह के बेटे की बुखार से बुधवार को मौत हो गई।