फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six employees including medical in-charge were absent from the hospital

अस्पताल से चिकित्सा प्रभारी समेत छह कर्मचारी थे गैरहाजिर

Wed, 10 Nov 2021 01:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Six employees including medical in-charge were absent from the hospital
सीकरी में सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र का निरीक्षण करते उपजिलाधिकारी - फोटो : Agra Dehat
फतेहपुर सीकरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर सीकरी का मंगलवार की सुबह एसडीएम अनिल कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। अस्पताल से प्रभारी चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट समेत छह कर्मचारी गैरहाजिर थे। सफाई व्यवस्था भी बदहाल मिली। एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन

एसडीएम सुबह करीब 10 बजे सीएचसी पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि अस्पताल में प्रभारी चिकित्साधिकारी, महिला चिकित्सक, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स समेत छह कर्मचारी नहीं मिले। टीकाकरण भी लक्ष्य के सापेक्ष मात्र साठ प्रतिशत प्रथम डोज दिया जाना पाया गया। संचारी रोगों के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्र में दवा वितरण भी संतोषजनक नहीं किया गया है। उन्होंने गांवों में शिविर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बताया कि उन्होंने अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। इसमें एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को होने वाली दिक्कतों का भी जिक्र किया है। वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि एसडीएम के मुआयने के समय वह कोरई केंद्र पर चल रहे टीकाकरण में मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed