फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six down in river at ganga dussehra on taking baths Two Dead Body Found

फिरोजाबादः गंगा दशहरा पर्व पर स्नान के दौरान छह डूबे, दो के शव बरामद

Wed, 12 Jun 2019 07:56 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 12 Jun 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
six down in river at ganga dussehra on taking baths Two Dead Body Found
डूबे
गंगा दशहरा पर पांच परिवारों की खुशियों को ग्रहण लग गया। बुधवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर दो सगे भाइयों सहित छह लोग पानी में डूब गए। एक बालिका और एक किशोरी का शव निकाल लिया गया। चार लोगों की खोजबीन के लिए अलग-अलग टीमें जुटी थीं।  
विज्ञापन


 थाना बसई मोहम्मदुपर के मालीपट्टी निवासी पिंकेश (16) अपनी बहन प्रीती (12), भाई कन्हैया (6), सूरज(10), अजीत (8) यमुना नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान अचानक पिंकेश गहराई में जाने से डूबने लगी। बहन, भाई ने  शोर मचाया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने पिंकेश को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


दूसरी घटना थाना नसीरपुर शहजादपुर दतौजी के समीप हुई। शिवानी (10) परिजनों के साथ दशहरा पर यमुना नहाने गई थी। इसी दौरान वह डूब गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। गोताखोर खोजने मे जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना एका के जेड़ा नहर निवासी राहुल रावत (25) प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। वह अपने दोस्त नितिन, कन्हैया के साथ जेड़ा नहर में नहाने गया था। नहाने को तीनों नहर में उतर गए। राहुल रावत, नितिन डूबने लगे। लेकिन कन्हैया हाथ बढ़ाकर नितिन को बचाने में सफल हो गया राहुल को नहीं बचा सका। 

दोनों ने शोर मचाया तो काफी लोग एकत्रित हो गए। कुछ तैराकों ने खोजने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। गोताखोर व तहसील की टीम राहुल को खोजने में जुटे थे। राहुल की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई है। पत्नी एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।  

शिकोहाबाद के भूड़ा नहर पर टूंडला के जाजपुर निवासी अखिलेश (20) व सचिन (18) दशहरा पर नहाने अपने छह अन्य साथियों के साथ आए थे। नहाने के दौरान अखिलेश, सचिन डूब गए।

दोनों दिखाई नहीं दिए तो साथियों ने शोर मचाया। काफी खोजबीन के बाद कोई पता नहीं चल सका। राजू किड्स कार्नर स्कूल में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी है। दो सगे भाइयों के डूबने की सूचना पर सीओ शिकोहाबाद अजय चौहान, एसएचओ सहित काफी लोग पहुंचे। गोताखोरों की टीम दोनों को खोजने में जुटी थी।

थाना नगला सिंघी के घुरकुआ निवासी सियाराम की पुत्री प्रीती (14) यमुना नदी में स्नान करने गई थी इसी दौरान डूब गई। बालिका के डूबने के बाद उसकी काफी खोजबीन की गई। तलाश के दौरान गोताखोरों ने प्रीति का शव निकाल लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed