Agra: 14 साल के किशोर सहित छह लोगों में डेंगू की पुष्टि, जिले में अब तक मिल चुके हैं 22 मरीज
आगरा में डेंगू की मरीज लगातार मिल रहे हैं। शनिवार को छह लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। 250 से अधिक जांच के लिए सैंपल लिए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के नरीपुरा और खंदौली के छह मरीज शनिवार को डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक 14 साल का किशोर है, जबकि दूसरा 21 साल का युवक। दोनों का इलाज घर पर चल रहा है। जिले में अब तक 22 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। 250 से अधिक नमूने लिए गए हैं। सोमवार से प्राइवेट लैब में भी डेंगू की जांच शुरू हो जाएंगी।
जिला मलेरिया अधिकारी नीरज कुमार के अनुसार खंदौली के नगला अर्जन निवासी 14 साल के किशोर को बुखार आया था। जिला अस्पताल में डेंगू की जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरा मरीज नरीपुरा निवासी 21 वर्षीय युवक है। इसे तेज बुखार और शरीर में दर्द था। इनके अलावा 4 मरीज रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव आए हैं। इन्हें संदिग्ध श्रेणी में रखा गया है।
दोबारा एलाइजा टेस्ट किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि डेंगू का कोई मरीज भर्ती नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार डेंगू का नया स्ट्रेन कमजोर है। यह डी-वन स्ट्रेन हैं। पिछले साल डी-टू स्ट्रेन मिला था, जो अधिक घातक था।
कॉलोनियों में सफाई न फॉगिंग
जिला मलेरिया विभाग और नगर निगम मच्छरों की रोकथाम में असफल नजर आ रहे हैं। सुलहकुल नगर, गढ़ी भदौरिया, गुलाब नगर, बीधा नगर, मारुति एस्टेट, चाणक्य पुरी, बोदला सराय क्षेत्र में एक महीने से फॉगिंग नहीं हुई। कॉलोनियों में कूड़े-कचरे के ढेर लगे हैं। सफाई भी नहीं हो रही। टूटी सड़कों के कारण जलभराव है। जिसमें मच्छर पनप रहे हैं।