फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six deaths and 437 new cases of covid reported in agra on sunday

आगरा में कोरोना का कहर: 24 घंटे में छह मरीजों ने तोड़ा दम, 437 लोग संक्रमित मिले

Mon, 26 Apr 2021 08:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Apr 2021 08:31 AM IST
सार

जिले में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 17163 हो गया है। इनमें 12743 लोग ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन
six deaths and 437 new cases of covid reported in agra on sunday
एंबुलेंस के पास खड़ा स्वास्थ्यकर्मी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमितों के साथ मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। रविवार को हर चार घंटे में एक मरीज की मौत हुई। 24 घंटे में छह मरीजों की जान चली गई। 437 नए मरीज मिले हैं। कुल मृतकों की संख्या 223 हो गई है। पिछले दस दिनों में 40 पॉजिटिव दम तोड़ चुके हैं।

विज्ञापन


रात्रि कर्फ्यू, सप्ताहांत बंदी और तमाम पाबंदियों व रोकथाम बावजूद ताजनगरी में दूसरी लहर में पनपी संक्रमण की चेन नहीं टूट रही। रविवार को पहली बार एक दिन में सर्वाधिक मौतें दर्ज हुई हैं। पहले 6 घंटे में एक मरीज दम तोड़ रहा था। रविवार को समय 6 से घटकर 4 घंटे रह गया। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन भी लगातार बढ़ रहीं मौतों से चिंतित है, लेकिन इन्हें रोकने में लाचार है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि 24 घंटे में 437 नए मरीज मिलने से एक्टिव केस 4197 हो गए हैं। कुल मरीजों का आंकड़ा 17163 हो गया है। जिनमें 12743 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

48 घंटे में 504 मरीज हुए डिस्चार्ज
अप्रैल माह में रविवार को पहली बार सबसे ज्यादा 340 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। शनिवार को 264 मरीज घर भेजे गए थे। पिछले 48 घंटे में 504 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रशासन ने दावा किया है कि डिस्चार्ज हुए लोग स्वस्थ हैं। आगामी सात दिनों तक कंट्रोल रूम से इनके स्वास्थ की निगरानी की जाएगी।

सीकरी और बरहन में मिले तीन-तीन संक्रमित
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर सीकरी में रविवार को 30 लोगों की कोराना जांच की गई। इसमें तीन लोग संक्रमित मिले। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश चौधरी ने बताया कि संक्रमितों को होमआइसोलेट कर दिया गया है। बरहन क्षेत्र में भी तीन लोग संक्रमित मिले हैं। सीएचसी एत्मादपुर के अधीक्षक डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा देने के साथ सभी से कोरोना से बचाव के लिए नियमों के पालन की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed