फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six Death In Kasganj Due To Viral Fever Today

कासगंज में बुखार का कहर: बालिका, प्रधानाचार्य और जनऔषधि कर्मी सहित छह की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Fri, 10 Sep 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 10 Sep 2021 12:10 AM IST
सार

फिरोजाबाद के बाद कासगंज में भी वायरल बुखार और डेंगू से मौत हो रही हैं। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। गुरुवार को बुखार पीड़ित छह मरीजों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Six Death In Kasganj Due To Viral Fever Today
कासगंज: बुखार से मौत के बाद शोकाकुल परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिला में गुरुवार को बुखार ने मासूम बालिका, प्रधानाचार्या, जनऔषधि कर्मी सहित छह लोगों की जान ले ली। इसके बाद से इन परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। बुखार से लगातार हो रही मौत के बाद भी स्वास्थ्य महकमा लापरवाह बना हुआ है।
विज्ञापन

पटियाली के मोहल्ला चौक में राधा (1) पुत्री राहुल निवासी उझानी की बुखार से मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ रक्षाबंधन पर्व पर अपने नाना रनवीर के घर पर आई हुई थी। पिछले चार दिन से उसे बुखार की शिकायत थी। निजी चिकित्सकों के बाद परिजन उसे एटा ले गए। एटा में चिकित्सकों ने बाहर ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे अलीगढ़ ले गए जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पांच दिन पहले आया था बुखार
गंजडुंडवारा में सुशीला देवी (48) पत्नी भीकम सिंह निवासी सुदामापुरी को पांच दिन पहले तेज बुखार आया। परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सकों ने डेंगू के लक्षण बताए। इसके बाद परिजन उसे आगरा ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। वह प्राथमिक विद्यालय बहरोनपुर में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जनऔषधि कर्मी को छह दिन पहले आया था बुखार
जनऔषधि कर्मी विजेंद्र सिंह यादव निवासी अलीगढ़ को छह दिन पहले तेज बुखार आया। इसके बाद वह अपने घर अलीगढ़ चला गया। जहां उसका इलाज चल रहा था। उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मयंक ( 20) पुत्र नरेश चंद्र निवासी आवास विकास कॉलोनी को छह दिन पहले बुखार आया। परिजनों ने उसे चिकित्सकों को दिखाया। चिकित्सकों ने डेंगू के लक्षण बताए। इसके बाद परिजन उसे आगरा ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। रूबी (24) पुत्री शहजाद निवसी हुल्का को तीन दिन पहले बुखार आया। परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन बुखार नहीं उतरा। परिजन उसे अलीगढ़ ले गए। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

भरगैन में इमराना (17) पुत्री आले हसन निवासी मोहल्ला बीच थोक को तीन दिन पहले बुखार आया था। इसके बाद परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

एक माह पहले हो चुकी है पिता की मौत
भरगैन निवासी इमराना के पिता आले हसन की तीन अगस्त को दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई थी। अब इमराना की मौत हो जाने के बाद से परिजन सदमे में हैं। 

एटा में बुखार से बच्चे की मौत: तीन में मिले डेंगू के लक्षण, दो मलेरिया के मरीज भी मिले
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed