फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six days later case of assault was registered on orders of SSP

ये है फिरोजाबाद पुलिस: परिवार वालों को दबंगों ने पीटा, छह दिन बाद एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट

Sun, 21 Jan 2024 06:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Jan 2024 06:57 PM IST
सार

फिरोजाबाद पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर ही रिपोर्ट दर्ज करती है। ऐसा मामला सामने आया थाना लाइनपार क्षेत्र से। यहां जिस पीड़ित परिवार के साथ मारपीट हुई, उसे रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए छह दिन का इंतजार करना पड़ा। 

 

विज्ञापन
Six days later case of assault was registered on orders of SSP
पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र में 14 जनवरी को कुछ लोगों ने मिलकर एक परिवार के लोगों को बेरहमी से पीटा। आरोपियों के परिवार की महिलाओं ने छत से ईंटे भी फेंकी। पीड़ित थाने के चक्कर काटकर कर थक गया, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित ने थानाध्यक्ष द्वारा घटना का दिन बदलवाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।
विज्ञापन


मैनपुरी थाना घिरोर के नगला बेरी निवासी रामबहादुर ने अपनी बेटी की शादी ढाई वर्ष पूर्व लाइनपार क्षेत्र के नगला विश्नु निवासी अक्षय से की थी। ससुरालियों ने योजनाबद्ध ढंग से सारी संपत्ति दो अन्य बेटों के नाम कर बेटी और दामाद को बेदखल कर दिया। इसके बाद बेटी और दामाद को घर से निकालने लगे। पंचायत करने के लिए पीड़ित पिता नगला विश्नु आया था। तभी सर्वेश, सचिन, श्यामसुंदर ने दामाद और उनके ऊपर कुल्हाड़ी और सरिया से हमला कर दिया। जिसमें उसे कई चोट आई। 
विज्ञापन


इसके बाद चंद्रकला, बबीता, पूजा और यशोद ने छत से ईंटे फेंककर हमला किया। इस हमले में पीड़ित सहित तीन लोग घायल हुए हैं। इसकी सूचना घटना के दिन 112 पर दी थी। पुलिस ने मेडिकल तो करा दिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित थाने के चक्कर काटता रहा और पुलिस मामले को टालमटोल करती रही। इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर शनिवार को थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष वैभव कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed