{"_id":"62c31968a07bbc56d7229031","slug":"six-cows-died-in-the-swamp-caused-by-rain-in-the-cowshed-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: गोशाला में बारिश के कारण बने दलदल में फंसकर छह गोवंश मरे, जल निकासी की नहीं है व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: गोशाला में बारिश के कारण बने दलदल में फंसकर छह गोवंश मरे, जल निकासी की नहीं है व्यवस्था
Tue, 05 Jul 2022 04:19 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Jul 2022 04:19 PM IST
सार
प्रदेश सरकार गो संरक्षण के लिए योजना चला रही है, लेकिन गोशालाओं में गोवंशों का बुरा हाल है। अव्यवस्था और देखरेख के अभाव में गोवंश दम तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
गोशाला में गोवंश की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के कोलारा कलां स्थित गोशाला में शनिवार की रात बारिश से हुए जलभराव के कारण दलदल बन गया। इसमें फंसने से छह गोवंश मर गए। सूचना पर सोमवार को उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। गंदगी साफ करने और जल निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी (एसडीएम) जेपी पांडेय और उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. केसी लोधी सुबह दस बजे गोशाला पहुंचे। उन्हें बताया गया कि छह मवेशी मरे हैं। छह और मवेशी को दलदल से निकाला गया है। उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
गोशाला में मिली काफी गंदगी
निरीक्षण के दौरान एसडीएम को गोशाला में काफी गंदगी मिली। उन्होंने गोशाला की कार्यदायी संस्था महादेव अनाथ गोशाला सेवा समिति के विनोद जादौन को फटकार लगाई। सफाई और दलदल खत्म कराने के निर्देश दिए। चेताया कि देखभाल सही ढंग से नहीं किए जाने पर वही दोषी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
एसडीएम ने बताया कि गोशाला में पानी भर जाने से दलदल हो गया है। सबमर्सिबल पंप भी इसमें डूब जाने से बंद पड़ा है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी शमसाबाद को मनरेगा आदि से मिट्टी का भराव और इंटरलॉकिंग कराने के निर्देश दिए हैं। सप्ताह में दो दिन सफाईकर्मचारियों से सफाई कराने के लिए भी कहा है।