फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six booked in dowry case, woman debar from home

दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Tue, 08 Feb 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
six booked in dowry case, woman debar from home
कासगंज। विवाहिता को दिल्ली में रहने वाले ससुराल के लोगों ने दहेज न मिलने पर पीटकर घर से निकाल दिया। मामले में विवाहिता ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर पति सहित छह ससुराली के लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला काजी निवासी अकील अहमद ने अपनी पुत्री हिना बानो की शादी 21 दिसंबर 2020 में कामिल रजा पुत्र अवरार अली निवासी राजीवनगर सादरा दिल्ली के साथ की थी। हिना का आरोप है कि शादी बाद से ही ससुरालीजन उससे दहेज में एक कार और 5 लाख रुपये की मांग करने लगे। इसे पूरा करने में उसके मायके वाले असमर्थ थे। कई बार दोनों पक्षों में वार्ता भी हुई, लेकिन ससुरालीजन मांग पर अड़े रहे। 12 जनवरी 2022 को विवाहिता को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद विवाहिता अपने मायके आए गई। घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन उसे एसपी के पास लेकर पहुंचे। समस्या सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक रोहन कुमार बोत्रे के आदेश पर उसके पति कामिल रजा और अन्य छह ससुरालीजन के खिलाफ महिला थाने में दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed