फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six accused including kingpin of online betting in Parshwanath Panchvati have been arrested

Agra: पॉश कॉलोनी में हो रहा था ऐसा काम, छापा मारने गई एसटीएफ और पुलिस की टीम देखकर रह गई हैरान

Sat, 05 Aug 2023 08:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Aug 2023 08:17 AM IST
सार

आगरा की पॉश कॉलोनी पंचवटी में पुलिस और एसटीएफ ने छापा मारा। यहां पर ऑनलाइन सट्टे का खेल चल रहा था। पुलिस टीम ने यहां से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से पांच लैपटॉप और 12 मोबाइल बरामद किए हैं।

 

विज्ञापन
Six accused including kingpin of online betting in Parshwanath Panchvati have been arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में विशेष कार्यबल ने शहर की पॉश कॉलोनी पार्श्वनाथ पंचवटी में ऑनलाइन सट्टा कराने वाले सरगना सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे 62 हजार रुपये, 5 लैपटॉप, 12 मोबाइल बरामद किए गए। सटोरियों के तार दिल्ली एनसीआर के गिरोह से जुड़े हुए हैं। फोन पर लोग नंबर लगाते थे। बाद में नंबर खुल जाता था। रुपयों का लेन-देन ऑनलाइन होता था।

विज्ञापन


एसटीएफ को सूचना मिली थी कि पंचवटी कॉलोनी में बड़े स्तर पर सट्टा कराया जा रहा है। इस पर सीओ उदय प्रताप सिंह, निरीक्षक हुकुम सिंह ने टीम और ताजगंज पुलिस के साथ कोठी नंबर 158 में छापा मारा। द्वितीय तल पर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें सरगना मुन्ना कुरैशी है। वह मूलरूप से लोहामंडी का रहने वाला है। उसके साथ चमरौली निवासी लोकेश परमार, शमसाबाद निवासी उत्तम चंद, रायभा निवासी संजू सिंह, भरतपुर निवासी हर्षबंधू गौड़ पकड़े गए। सभी मुन्ना के लिए काम करते हैं। वह उन्हें हर महीने 20 से 25 हजार रुपये वेतन देता था। कर्मचारी लेन-देन का हिसाब रखते हैं। लोगों से संपर्क करते हैं, जो लोग नंबर लगाते हैं, उन्हें सट्टा खुलने की जानकारी देते हैं।

चार जगह का लगाता है सट्टा

निरीक्षक हुकुम सिंह ने बताया कि मुन्ना सट्टे की खाईबाड़ी 9 साल से करता आ रहा है। करोड़ों कमा चुका है। वह चार जगह का सट्टा लगाता है। इनमें गाजियाबाद, फरीदाबाद, गली और दिसाबर नाम का सट्टा है। सुबह से लेकर शाम तक फोन पर लोग नंबर लगाते हैं। इसके बाद सटोरिये व्हाट्सएप पर बड़े सटोरियों को पर्ची भेज देते हैं। नंबर लगने पर अगले दिन भुगतान कर दिया जाता है। ऑनलाइन रकम अदा की जाती थी। लैपटाप में हिसाब रखा जाता था। पुलिस इनकी जांच कर रही है।
 

पंचवटी में बड़े सटोरिये का ठिकाना

पंचवटी काॅलोनी में बड़ा सटोरिये की भी कोठी हुआ करती थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद उसने शहर छोड़ दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह दिल्ली में छिपा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed