फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six accused arrested for theft case in agra

Agra: कोठी में चोरी के बाद ई-रिक्शा से ले गए माल, दिल्ली के सराफ को बेचे जेवरात, छह आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Aug 2022 08:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Aug 2022 08:51 PM IST
सार

आगरा के एक व्यापारी की कोठी में 15 अगस्त हुई चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा चोरी की तीन अन्य घटनाओं में आठ आरोपी पकड़े गए हैं। 

विज्ञापन
six accused arrested for theft case in agra
घटना का खुलासा करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र के नेहरू नगर में ऑटो पार्ट्स व्यापारी के घर में चोरी में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें चार चोर हैं, जबकि एक दिल्ली का सराफ और उसका साथी है। चोर कोठी में चोरी के बाद ई-रिक्शा से माल ले गए थे। जेवरात सराफ को बेच दिए थे। दोबारा सराफ माल लेने आया था। उनसे 912 ग्राम सोने के जेवरात और 4.13 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नरायन ने बताया कि नेहरू नगर निवासी ऑटो पार्ट्स के व्यापारी सर्वदीप सिंह की कोठी में 15 अगस्त को चोरी हुई थी। चोर सोने और हीरे के जेवरात सहित नकदी चोरी करके ले गए। पुलिस को नौकर और उसके साथी पर शक था। उनसे पूछताछ की, लेकिन उनकी संलिप्तता नहीं निकली। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें एक ई-रिक्शा कॉलोनी में खड़ा नजर आया। 
विज्ञापन


पुलिस को रिक्शे पर निशान से फाइनेंस कंपनी के बारे में पता चला। इस पर कंपनी में जाकर पता किया। पुलिस को ई-रिक्शा के मालिक के बारे में जानकारी मिली। सोमवार रात को विजय नगर स्थित मकान से तीन चोर और दोबारा माल खरीदने आए सराफ और उसका साथी पकड़ लिया गया। उनसे चोरी का माल बरामद किया। उनके पास से ई रिक्शा मिला। बाद में सरगना पकड़ा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी और बरामदगी

गिरफ्तार आरोपियों में विजय नगर कालोनी निवासी गुलाब, पीर कल्याणी निवासी जीतू, फरीदाबाद निवासी महावीर उर्फ मुकेश, राजस्थान के सवाई माधोपुर निवासी कैलाश चौटाला उर्फ बैरवा, दिल्ली निवासी सराफ पवन और बिचौलिया गौरव अरोरा हैं। गुलाब मूलरूप से मथुरा, जीतू शाहजहांपुर और महावीर बिहार के पटना का रहने वाला है। उनसे 912 ग्राम सोने के जेवरात, 4.13 लाख रुपये, एक ई रिक्शा और एक स्विफ्ट कार बरामद की। कैलाश चौटाला सरगना है। वह संवाई माधोपुर से पकड़ा गया। चोर ई रिक्शा से चोरी करने आए थे। इस पर ही माल समेटकर ले गए। 

स्कूल में 12 बार चोरी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार 

रोहता स्थित प्राथमिक विद्यालय में 11 अप्रैल से 10 मई तक 12 बार चोरी की घटना हुई थी। चोर पंखे और बर्तन ले गए थे। 22 अगस्त को शिवराज जैन के गोदाम से आर्मी डिस्पोज के पुराने कपड़ों की चोरी की थी। मामले में छह चोर और दो कबाड़ियों को पकड़ लिया। सदर पुलिस के मुताबिक, आरोपी नैनाना जाट निवासी संजय, सौरभ, सोनू उर्फ चेचू, मनीष, कुलदीप, अरुण, इरादत नगर निवासी कबाड़ी  आकाश और तुलसी नगर निवासी अशोक हैं। उनसे छह बंडल कपड़ा, तीन पंखे की पंखुड़ी और एक पंखे की मोटर बरामद की है।

नंबर प्लेट हटाकर चला रहा था चोरी की बाइक

दीवानी से 17 अगस्त को कृष्ण कुमार सिसोदिया की बाइक चोरी हो गई थी। थाना न्यू आगरा पुलिस मंगलवार को चेकिंग के दौरान वाहन चोर पकड़ लिया गया। सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नरायन ने बताया कि आरोपी शमसाबाद निवासी ईश्वरी प्रसाद है। चोरी के बाद बाइक की नंबर प्लेट हटा दी थी। आरोपी से चोरी की बाइक बरामद कर ली गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed