{"_id":"6304f080b31a1a5b0f1af637","slug":"six-accused-arrested-for-theft-case-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: कोठी में चोरी के बाद ई-रिक्शा से ले गए माल, दिल्ली के सराफ को बेचे जेवरात, छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कोठी में चोरी के बाद ई-रिक्शा से ले गए माल, दिल्ली के सराफ को बेचे जेवरात, छह आरोपी गिरफ्तार
Tue, 23 Aug 2022 08:51 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 23 Aug 2022 08:51 PM IST
सार
आगरा के एक व्यापारी की कोठी में 15 अगस्त हुई चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा चोरी की तीन अन्य घटनाओं में आठ आरोपी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र के नेहरू नगर में ऑटो पार्ट्स व्यापारी के घर में चोरी में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें चार चोर हैं, जबकि एक दिल्ली का सराफ और उसका साथी है। चोर कोठी में चोरी के बाद ई-रिक्शा से माल ले गए थे। जेवरात सराफ को बेच दिए थे। दोबारा सराफ माल लेने आया था। उनसे 912 ग्राम सोने के जेवरात और 4.13 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नरायन ने बताया कि नेहरू नगर निवासी ऑटो पार्ट्स के व्यापारी सर्वदीप सिंह की कोठी में 15 अगस्त को चोरी हुई थी। चोर सोने और हीरे के जेवरात सहित नकदी चोरी करके ले गए। पुलिस को नौकर और उसके साथी पर शक था। उनसे पूछताछ की, लेकिन उनकी संलिप्तता नहीं निकली। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें एक ई-रिक्शा कॉलोनी में खड़ा नजर आया।
विज्ञापन
पुलिस को रिक्शे पर निशान से फाइनेंस कंपनी के बारे में पता चला। इस पर कंपनी में जाकर पता किया। पुलिस को ई-रिक्शा के मालिक के बारे में जानकारी मिली। सोमवार रात को विजय नगर स्थित मकान से तीन चोर और दोबारा माल खरीदने आए सराफ और उसका साथी पकड़ लिया गया। उनसे चोरी का माल बरामद किया। उनके पास से ई रिक्शा मिला। बाद में सरगना पकड़ा गया।
विज्ञापन