फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sit Will Investigate Solver Gang Members Lockdown

सॉल्वर गैंग: लॉकडाउन के बाद शुरू हुई जांच, एसआईटी इन राज्यों से पकड़ेगी आरोपी

Wed, 10 Jun 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 10 Jun 2020 12:11 AM IST
सार

14 मुकदमों में लगनी है चार्जशीट, 30 से अधिक हैं फरार

विज्ञापन
Sit Will Investigate Solver Gang Members Lockdown
investigation

विस्तार

पुलिस, सेना और अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) परीक्षा में पकड़े गए सॉल्वर गैंग के फरार 30 से अधिक साथियों की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। आरोपी मध्य प्रदेश और दिल्ली के हैं। मुकदमों की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मुकदमों में साक्ष्य जुटा लिए हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2019 में पुलिस, सेना भर्ती परीक्षा के अलावा टीईटी में साल्वर गैंग पकड़ा गया था। पुलिस ने 60 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इन मामलों में 16 मुकदमे दर्ज किए गए थे। इनमें अभी 30 से अधिक आरोपी फरार चल रहे हैं। मुकदमों की जांच एसआईटी कर रही है। 
विज्ञापन


पिछले दिनों एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने एसआईटी के विवेचकों के साथ बैठक की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। एसपी सिटी ने बताया कि 14 मुकदमों में चार्जशीट लगना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें साक्ष्य संकलन का कार्य पूरा हो चुका है। सॉल्वर के अलावा आरोपी अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। आरोपी मध्य प्रदेश, दिल्ली के हैं। उनको ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed