फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SIT will conduct blood test of five new suspects

पांच नए संदिग्धों की एसआईटी कराएगी रक्त जांच

Sat, 12 Mar 2022 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
SIT will conduct blood test of five new suspects
मैनपुरी। नवोदय छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म के मामले में पांच संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। एसआईटी अब उनसे पूछताछ कर रक्त की जांच कराएगी। वहीं घटना से दो दिन पूर्व परिसर में एक व्यक्ति की मौजूदगी रही। उस व्यक्ति की पहचान के लिए भी टीम जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन

भोगांव के नवोदय विद्यालय में 16 सितंबर 2016 को एक छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में एडीजी भानू भास्कर के नेतृत्व में एसआईटी जांच कर रही है। कुछ दिन पूर्व ही आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने व साक्ष्य छिपाने का दोषी मानते हुए तत्कालीन प्रधानाचार्य सुषमा सागर को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसआईटी की तीन टीमें अब अलग-अलग तथ्यों पर जांच व कार्रवाई में लगाई गईं हैं। इसी क्रम में पांच नए संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। जिसने पूछताछ व रक्त जांच कराने की प्रक्रिया पर काम शुरू हो चुका है। इसके साथ ही घटना से दो दिन पूर्व यानि 14 सितंबर 2019 को विद्यालय कैंपस में मौजूद रहने वाले एक व्यक्ति की एसआईटी तेजी के साथ पहचान के प्रयास कर रही है। उसकी पहचान होने के साथ ही पूछताछ व डीएनए कराए जाने की कार्रवाई की जानी है। मिली जानकारी के अनुसार एडीजी कभी भी कार्यालय आकर कार्रवाई की समीक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed