{"_id":"62220294aef99b3336290aae","slug":"sit-may-interrogate-suspects-again-in-mainpuri-school-girl-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी नवोदय कांड: संदिग्धों से दोबारा पूछताछ कर सकती है एसआईटी, जल्द कैंप कार्यालय आएंगे एडीजी भानु भास्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी नवोदय कांड: संदिग्धों से दोबारा पूछताछ कर सकती है एसआईटी, जल्द कैंप कार्यालय आएंगे एडीजी भानु भास्कर
Fri, 04 Mar 2022 05:44 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 04 Mar 2022 05:44 PM IST
सार
मैनपुरी के नवोदय कांड की जांच में एक बार फिर तेजी आ गई है। आबकारी मंत्री के पुत्र का नार्को टेस्ट कराने की अनुमति मिलने के बाद एसआईटी अब संदिग्धों से दोबारा पूछताछ करने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
मैनपुरी नवोदय कांड: एसआईटी का कैंप कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के नवोदय छात्रा कथित हत्या व दुष्कर्म के मामले में एसआईटी कुछ संदिग्धों से दोबारा पूछताछ कर सकती है। वहीं जल्द एडीजी कानपुर कभी भी कैंप कार्यालय आ सकते हैं। इसके बाद संदिग्धों की सूची तैयार कर पूछताछ का सिलसिला शुरू होगा।
विज्ञापन
भोगांव क्षेत्र के नवोदय विद्यालय की एक छात्रा की कथित हत्या और दुष्कर्म के मामले में एडीजी भानु भास्कर के निर्देशन में जांच कर रही एसआईटी आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री के पुत्र अंकुर अग्निहोत्री सहित कुछ संदिग्धों का नार्कों टेस्ट कराने जा रही है।
विज्ञापन
एक टीम मामले में कुछ संदिग्धों से दोबारा पूछताछ की तैयारी में जुटी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एडीजी जल्द ही कैंप कार्यालय आएंगे और अब तक की कार्रवाई की समीक्षा करते हुए आगे की कार्रवाई की रूपरेखा तैयार करेंगे।
विज्ञापन
संदिग्धों को किया जाएगा चिन्हित
दोबारा पूछताछ के लिए संदिग्धों को चिह्नित किया जाएगा, जिनसे कैंप कार्यालय पर एक बार फिर से पूछताछ की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार दोबारा पूछताछ के लिए करीब 13 लोगों के नाम पर चर्चा हो रही है।हालांकि अभी तक किसी के द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी यह भी मिली है कि हाल ही में एसआईटी ने कुछ लोगों की रेकी भी कराई है, इन लोगों पर लगातार एक टीम नजर भी रख रही है।