फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SIT investigation for evidence collecting

साक्ष्य संकलन के लिए तेजी के साथ जुटी एसआईटी

Sun, 06 Mar 2022 12:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
SIT investigation for evidence collecting
मैनपुरी। नवोदय छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में तत्कालीन प्रधानाचार्या को जेल भेजने के बाद एसआईटी अब साक्ष्य संकलन को लेकर तेजी के साथ जुटी है। जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर मामले से जुड़े चार संदिग्धों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन

भोगांव के नवोदय विद्यालय में 16 सितंबर 2019 को एक छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में जांच कर रही एसआईटी अब साक्ष्य संकलन का काम तेजी के साथ शुरू कर दिया है। कभी भी एडीजी भानू भास्कर कैंप कार्यालय आकर अब तक की कार्रवाई की समीक्षा कर सकते हैं। वहीं, पूर्व प्रधानाचार्या को जेल भेजने के साथ ही कुछ अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामले से जुड़े चार अहम संदिग्धों से शनिवार की दोपहर टीम द्वारा करहल व शहर स्थित कैंप कार्यालय पर पूछताछ की गई है। जिन लोगों से पूछताछ की गई, उसमें से एक व्यक्ति भोगांव क्षेत्र का रहने वाला है और तीन अन्य शहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो छात्रा की मौत के मामले में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने में प्रधानाचार्या जेल जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक छात्रा के साथ दुष्कर्म किसने किया, इसको लेकर एसआईटी के हाथ में न तो कोई संदिग्ध है न हीं कोई साक्ष्य ही हाथ लग सका है। ऐसे में हाईकोर्ट में अगली सुनवाई तक एसआईटी को इस पर भी कोई सटीक जबाव या साक्ष्य हासिल करना बेहद अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed