{"_id":"626c26b58dbc40132c69a1f3","slug":"sit-interrogated-more-than-50-people-in-the-police-station-mainpuri-news-agr531933722","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईटी ने 50 से अधिक लोगों से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईटी ने 50 से अधिक लोगों से की पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव (मैनपुरी)। नवोदय छात्रा की हत्या व दुष्कर्म के मामले में जांच कर रही एसआईटी की टीम शुक्रवार को भोगांव थाने पहुंची। यहां करीब 50 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। सभी को बारी-बारी से टीम ने बुलाकर पूछताछ की। आधार कार्ड सहित अन्य जानकारियां ली गईं।
थाना भोगांव क्षेत्र स्थित नवोदय विद्यालय में एक छात्रा की 16 सितंबर 2019 को हत्या व दुष्कर्म के मामले में एडीजी भानू भास्कर के निर्देशन में गठित एसआईटी-2 जांच कर रही है। छह माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक आरोपी के बारे में टीम कोई तथ्य नहीं जुटा पाई है। छात्रा को खुदकुशी के लिए प्रेरित करने के आरोप में प्रधानाचार्य को जेल भेजा जा चुका है।
ब्रैन मैपिंग, डीएनए, नारको टेस्ट के बाद भी दुष्कर्म के आरोपी को एसआईटी अभी तक तलाश नहीं कर सकी है। एसआईटी की एक टीम फिर से पूछताछ का दौर चला रही है। शुक्रवार को करीब 50 से अधिक लोगों को थाने में बुलाया गया। उनका आधार कार्ड, नाम पता आदि की जानकारी ली गई। शाम तक थाने में लोगों की भीड़ एकत्र रही।