फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sisters will reach to tie Rakhis by navigating through waterlogged streets.

Agra News: जलमग्न गलियों के रास्ते राखी बांधने पहुंचेंगी बहनें

Fri, 28 Aug 2026 01:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Sisters will reach to tie Rakhis by navigating through waterlogged streets.
बाह: धनियापुरा गांव के तालाब का पानी गली और घरों की देहरी तक भरा
बाह। जलमग्न गलियां और घरों की देहरी तक भरा पानी। बाह-जैतपुर क्षेत्र के कई गांवों में शुक्रवार को बहनें पानी भरे रास्ते से होकर भाई की कलाई पर राखी बांधने को पहुंचेंगी। बृहस्पतिवार को भी बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। उफनाए तालाबों के पानी ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

धनियापुरा गांव के नवल सिंह, बंटू, सुरेश, डोरीलाल, गीतम सिंह आदि ने बताया कि तालाब के पानी की निकासी न होने की वजह से घरों की देहरी तक गलियों में पानी भरा है। धोबई गांव के देवेन्द्र सिंह, सौदान सिंह ने बताया कि तालाब का पानी बस्ती की गली में भरा हुआ है। बारिश होते ही घरों में घुसने लगता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी तालाब की सफाई नहीं कराई गई है। दोदापुरा के हरिओम, रामसेवक, रामवीर ने बताया कि तालाब का पानी गलियों में बह रहा है। उन्होंने पानी की निकासी की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष मोनू शर्मा ने बताया कि जैतपुर के नयेपुरा, बाह के पुरा तेजसिंह गांव के तालाब का पानी नजदीकी बस्ती और घरों में भरा हुआ है। खेतों में भी फसल को नुकसान हो रहा है। उन्होंने पानी की निकासी एवं तालाब की सफाई कराए जाने की मांग की है। पुरा खुमानसिंह के जितेन्द्र सिंह, अवधेश सिंह, सुभाष भदौरिया, प्रमोद सिंह ने बताया तालाब का पानी बस्ती के घरों के पास तक पहुंच गया है। स्कूल का रास्ता भी जलमग्न हो गया है। बाह के साहबरायपुरा, फरैरा गांव के तालाब पानी भी गलियों में भर गया है।
विज्ञापन


सभी तालाबों के पानी की निकासी के निर्देश पंचायत सचिवों को दिए हैं। कई तालाबों के पानी की निकासी कराई गई है। जो तालाब रह गए हैं, उनके पानी की भी निकासी कराई जाएगी।- नीरज तिवारी, खंड विकास अधिकारी बाह एवं जैतपुर कला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed