{"_id":"5b7bde2142c792466049a36a","slug":"sisters-buying-helmet-gifts-for-brothers-on-raksha-bandhan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन 2018: भाइयों को हेलमेट गिफ्ट करने के लिए बहनों ने तोड़ डाली गुल्लक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन 2018: भाइयों को हेलमेट गिफ्ट करने के लिए बहनों ने तोड़ डाली गुल्लक
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 21 Aug 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
राखी पर भाइयों को हेलमेट गिफ्ट देंगी बहनें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान कृष्ण की नगरी इस रक्षाबंधन पर एक नया इतिहास रचेगी। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें हेलमेट भी गिफ्ट करने वाली हैं। शहर के कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं ने पॉकेट मनी से बचाए पैसों को भाई की सुरक्षा पर खर्च करने का फैसला किया है।
प्रीति, वर्षा, कविता और खुशी ने जो पैसे जोड़ रखे थे, उनसे अपने भाई को हेलमेट दिलाने का फैसला किया है। पापा से मिलने वाली पॉकेट मनी से जो गुल्लक भरी थी उसे तोड़कर पैसे निकाल लिए और हेलमेट खरीदने की तैयारी कर रही हैं। कुछ छात्राएं ट्यूशन की फीस से अपने भाई को हेलमेट खरीदकर गिफ्ट करेंगी।
कक्षा नौ की तीन छात्राएं गार्गी, विपाशा और कुमुद ने तो अपनी गुल्लक ही तोड़ दी। मल्लपुरा निवासी प्रीति ने बताया कि हेलमेट से अच्छा कोई गिफ्ट हो ही नहीं सकता। उसके भैया स्कूटी चलाते हैं लिहाजा उनके लिए हेलमेट बेहद जरूरी है।

जन्मभूमि के पास रहने वाली वर्षा ने कहा कि वह अपने पापा के साथ एक दो दिन में मार्केट जाएगी और भाई के लिए हेलमेट खरीदकर लाएगी। महाविद्या कालोनी निवासी कविता अपने भाई और पापा को हेलमेट खरीदवाएगी। गोविंद नगर की खुशी तो इस बार राखी को लेकर बेहद उत्सुक है। कहती है कि हर बार भैया को मिठाई देती थी और राखी बांधती थी। लेकिन इस बार हेलमेट गिफ्ट करेगी।
हेलमेट पहना होता तो जिंदा होते इनके भाई
जिले में 1 जनवरी 2018 से लेकर 1 अगस्त तक सड़क हादसों में 370 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 188 बाइक सवार थे। इनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक इन सभी की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई थी। अगर हेलमेट पहना होता तो बच जाते।
16 जनवरी को हाईवे पर सड़क हादसे में विपिन नाम के युवक की मौत हो गई थी। मौत की वजह सिर में गंभीर चोट थी। अगर हेलमेट होता तो शायद विपिन को बचाया जा सकता था। विपिन की बहन सोना बहुत उदास है। कहती हैं कि अगर उनका भाई होता तो वह भी उसे राखी बांधती।
यमुना एक्सप्रेसवे पर 23 मार्च को बाइक सवार मोहित गुप्ता की मौत हो गई थी। वो दिल्ली से बाइक से आ रहे थे। उनके सिर में गंभीर चोट थी। बाकी शरीर पर कहीं चोट नहीं थी। मोहित की बहन शिल्पी भी दूसरी बहनों से अपील कर रही हैं कि भाइयों को हेलमेट के लिए कहें।