{"_id":"6277a14c5bb16607b9386b6e","slug":"sister-took-a-dreadful-step-on-the-information-of-brother-eating-poison-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: भाई के जहर खाने की सूचना पर बहन ने उठाया खौफनाक कदम, दोनों की हालत गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: भाई के जहर खाने की सूचना पर बहन ने उठाया खौफनाक कदम, दोनों की हालत गंभीर
Sun, 08 May 2022 04:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 08 May 2022 04:24 PM IST
सार
वैसे तो हर बहन को अपने भाई प्यारे होता है, लेकिन मैनपुरी में एक ऐसा मामला सामने आया, जहां बहन को भाई की जान खतरे में लगी, तो उसने भी अपनी जान देने का प्रयास किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे भाई की जहर खाकर हालत बिगड़ने की जानकारी बहन को मिली तो बहन ने घर पर रखी जहरीली दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं तीन अन्य लोगों ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की। एक अन्य ने परिजनों से नाराज होकर फांसी लगा ली।
थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर खरपरी निवासी खेतपाल का 30 वर्षीय पुत्र जयवीर अपने खेत में खड़ी मक्का की फसल में दवा लगा रहा था। दवा लगाते- लगाते वह बेहोश होकर गिर पड़ा। आस-पास के लोगों ने इसकी जानकारी उसके घर पर दी। जयवीर को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जयवीर की 20 वर्षीय बहन मोहिनी ने समझा कि जयवीर ने जहर खा लिया है, इस पर वह घर के अंदर गई और घर पर रखी जहरीली दवा उसने पी ली, जिससे उसकी हालत भी बिगड़ गई। परिजनों ने मोहिनी को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
वहीं करहल थाना क्षेत्र के नगला मुन निवासी 25 वर्षीय धीरेंद्र, कुरावली के नगला सूपा निवासी 50 वर्षीय रामशंकर, एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी 25 वर्षीय ऋषि ने भी परिजनों से किसी बात पर नाराज होकर जहर खा लिया। शहर के मोहल्ला भरतवाल निवासी 25 वर्षीय आकाश ने परिजनों से नाराज होकर फांसी लगा ली। परिजनों ने सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आकाश की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।