फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sister sent to jail for plotting murderous attack on BJP leader in Agra

Agra: भाजपा नेता पर जानलेवा हमले की साजिश, पुलिस ने बहन को किया गिरफ्तार; भेजी गईं जेल

Thu, 04 Apr 2024 08:06 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Apr 2024 08:06 AM IST
सार

भाजपा नेता पर जानलेवा हमले की साजिश बहन और बहनोई ने रची थी। पुलिस ने बहन को गिरफ्तार किया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Sister sent to jail for plotting murderous attack on BJP leader in Agra
हरीपर्वत पुलिस स्टेशन आगरा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में भाजपा नेता राकेश कुशवाहा की हत्या का प्रयास किया गया था। उन्हें घर के बाहर दो गोली मारी गई थी। हालांकि वह बच गए थे। साजिश बहन और बहनोई ने रची थी। शूटरों को सुपारी दी थी। पुलिस ने बुधवार को बहन हेमलता को प्रयागराज से गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। बहनोई अब भी फरार है।

विज्ञापन


मामला हरीपर्वत थाना क्षेत्र के नगला धनी का है। यहां के निवासी राकेश कुशवाहा के पिता मथुरा प्रसाद की हत्या वर्ष 2016 में हुई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया था। भाजपा नेता की दो बहनों को जेल भेजा था। प्रापर्टी का विवाद सामने आया था। राकेश वादी हैं। केस कोर्ट में विचाराधीन है। 16 अगस्त 2023 को राकेश कुशवाहा को घर के बाहर शूटरों ने गोली मारी थी। शूटर दो तमंचे लेकर आया था। संयोग से जान बच गई थी।

विज्ञापन

मुठभेड़ में पकड़े थे बदमाश

पुलिस ने घटना का खुलासा किया था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ग्राम महमूदपुर, सिकंदराराऊ निवासी सनी, कृष्णा और शिवा को जेल भेजा था। सनी और कृष्णा को पैर में गोली लगी थी। पुलिस का कहना है कि साजिश राकेश की बहन हेमलता और बहनोई रामकुमार ने रची थी। दोनों के गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। पुलिस ने कुर्की पूर्व उद्घोषणा का आदेश लिया। बुधवार को हेमलता को प्रयागराज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पति की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के लगाए चक्कर

भाजपा नेता राकेश कुशवाहा 8 साल से थाने-चौकियों के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी जान को खतरा है। उनकी बहन ही जान की दुश्मन है। उन पर हमले के बाद वह चौकी, थाने से लेकर अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे। अधिकारी हर बार आश्वासन देकर घर भेज देते थे। 8 महीने बाद पुलिस ने आरोपी बहन को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed