{"_id":"6216133ab0336566fd597481","slug":"sister-pulled-a-stretcher-after-laying-sick-brother-in-sn-medical-college-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में भाई को लिटाकर बहन ने खींचा स्ट्रेचर, खिसक-खिसक कर गए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में भाई को लिटाकर बहन ने खींचा स्ट्रेचर, खिसक-खिसक कर गए मरीज
Wed, 23 Feb 2022 04:28 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 23 Feb 2022 04:28 PM IST
सार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को आउटसोर्स कर्मचारियों के घंटे भर के कार्य बहिष्कार के कारण मरीजों का खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
स्ट्रेचर पर भाई को बैठाकर धक्का देती बहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मचारियों के घंटे भर के कार्य बहिष्कार से मरीजों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई। बीमार भाई को लिटाकर बहन ने खुद स्ट्रेचर खींचा। दिव्यांग मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत अधिक हुई। वह खिसक-खिसक जैसे-तैसे करके डॉक्टरों के चैंबर तक पहुंचे।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मचारी और एनएचएम के कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह साढ़े दस से ग्यारह बजे तक कार्य बहिष्कार किया। इनका आरोप था कि कोविड और नॉन कोविड मरीजों के इलाज में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। एकजुट होकर ये प्राचार्य कार्यालय पहुंचे, यहां प्राचार्य नहीं मिले। बताया कि किसी बैठक में शामिल हैं। बाद में प्राचार्य से वार्ता हुई है।
विज्ञापन
वेतन के संबंध में सीएमओ से बात की है- प्राचार्य
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि एनएचएम के जरिये सेवाएं देने वाले कर्मचारियों के वेतन के लिए सीएमओ से बात की है, उन्होंने जल्द वेतन जारी करवाने को कहा है। आउट सोर्स कर्मचारियों का जनवरी महीने का वेतन बाकी है, इसका भी भुगतान होगा। इस बाबत कर्मचारियों से बात भी हो गई है।
विज्ञापन
व्हीलचेयर नहीं मिली तो खिसक-खिसक गया मरीज
- फोटो : अमर उजाला