फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sister-in-law was giving UP Board Intermediate exam instead of sister-in-law in mainpuri

मैनपुरी: ननद की जगह परीक्षा दे रही थी भाभी, इस तरह आई पकड़ में  

Tue, 12 Apr 2022 12:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Apr 2022 12:23 AM IST
सार

स्वामी सदानंद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किशनी  में कक्ष निरीक्षक ने इस महिला को पकड़ा, जिसके बाद आंतरिक सचलदल ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो सका।

विज्ञापन
Sister-in-law was giving UP Board Intermediate exam instead of sister-in-law in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की सोमवार को द्वितीय पाली में समाज शास्त्र की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान स्वामी सदानंद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किशनी पर एक महिला परीक्षार्थी को दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया। पकड़ी गई महिला छात्रा की भाभी है। 

विज्ञापन


सोमवार को द्वितीय पाली में स्वामी सदानंद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किशनी पर कक्ष संख्या दो के कक्ष निरीक्षक निमित राय ने केंद्र व्यवस्थापक को सूचना दी कि उनके कक्ष में समाज शास्त्र की छात्रा निर्मला पुत्री मलिखान सिंह के स्थान पर परीक्षा दे रही महिला का फोटो मिलान नहीं हो रहा है। केंद्र व्यवस्थापक ने आंतरिक सचल दल को जांच के लिए भेजा। आंतरिक सचलदल ने जब संबंधित महिला से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना नाम शिवानी पत्नी नरेंद्र कुमार निवासी नगला मूंज इटावा बताया। केंद्र व्यवस्थापक ने शिवानी के संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना दी। 
विज्ञापन


परीक्षा के बाद शिवानी के विरुद्ध केंद्र व्यवस्थापक ने थाना किशनी में तहरीर दी। शिवानी को केंद्र पर तैनात पुलिस ने थाना पुलिस को सौंप दिया है। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट समाज शास्त्र के साथ ही रसायन विज्ञान की परीक्षा भी आयोजित हुई। रसायन विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि एक महिला को स्वामी सदानंद इंटर कॉलेज किशनी पर छात्रा के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। केंद्र व्यवस्थापक ने छात्रा के विरुद्ध थाना किशनी में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed