{"_id":"614240bf8ebc3ec91f25dae8","slug":"sir-the-hellish-situation-is-here-even-after-the-deaths-agra-news-agr507699064","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! मौतों के बाद भी यहां है नारकीय हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! मौतों के बाद भी यहां है नारकीय हालात
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद !आसफाबाद स्थित राठौर नगर की गलियों और खाली प्लॉटों में जलभराव की स्थिति
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। डेंगू और वायरल के बीच नगर निगम के अफसर भले ही शहर में बेहतर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का दावा कर रहे हैं लेकिन हकीकत यह है कि नई आबादी वाले मोहल्लों में आज भी गंदगी का आलम है। पानी निकासी की व्यवस्था न होने से प्लॉट तालाब में तब्दील हो चुके हैं। कच्चे रास्तों पर जलभराव है तो गदंगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोग ईंट-पत्थर डालकर जलभराव से गुजर रहे है।
आसफाबाद टूटी पुलिया के समीप बसे मोहल्ला एलान नगर में मंगलवार रात बच्ची की मौत के बाद नगर निगम की टीम बुधवार को क्षेत्र में प्लॉटों की सफाई करने के लिए पहुंची। अधिकांश प्लॉटों में गदंगी के ढेर लगे थे तो कई प्लॉटों में पशुपालकों ने गोबर आदि डाल रखा था। इसके बाद प्लॉटों से पानी की निकासी करा निगम की टीम ने कई प्लॉटों में चूना आदि डलवाया।
इधर, मोहल्ला राठौर नगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। नवनिर्मित नाले में पानी भरा था। रामू वाली गली में प्लॉट में पानी भरा था। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि सफाई व्यवस्था के लिए कई बार मांग की जा चुकी है लेकिन समस्या का अभी तक निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
प्लॉट में गदंगी पड़ी है। नगर निगम द्वारा साफ सफाई के लिए कोई ध्यान नहीं दिया गया। बच्ची की मौत के बाद नगर निगम के कर्मचारी सफाई करने के लिए आए है।
वीरपाल निवासी एलाननगर
काफी समय से प्लॉट में पानी भरा है। इसकी निकासी नगर निगम द्वारा नहीं कराई गई और न ही एंटीलार्वा डाला गया है। ऐसे में मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है।
उमेश कुमार निवासी राठौर नगर
क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। पिछले छह दिन से पत्नी को बुखार है। निजी चिकित्सक से इलाज करा रहे है। साफ सफाई की ओर कोई अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
राममोहन निवासी राठौर नगर
अभी तक दो हजार से अधिक प्लॉट साफ कराए जा चुके है। टीम लगातार काम कर रही है। शिकायत मिलने वाले क्षेत्रों में तत्काल टीम भेजकर कार्य कराया जाता है। कुछ क्षेत्र ऐसे है जिनकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। समस्या संज्ञान में आई है। बृहस्पतिवार को टीम भेजकर कार्य कराया जाएगा।
प्रेरणा शर्मा नगर आयुक्त