फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SIR Controversy: SP Alleges BJP Targeting Muslim Voters in Agra

Agra: एसआईआर में मुस्लिमों को बनाया जा रहा निशाना, सपा का आरोप-अधिकारियों पर सत्ता का दबाव

Tue, 09 Dec 2025 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Dec 2025 09:42 AM IST
सार

 सीएम की बैठक के बाद सपा नेता ने आरोप लगाया कि एसआईआर में मुस्लिमों को निशाना बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष अधिकारियों पर अनैतिक दबाव बना रहा है। 

विज्ञापन
SIR Controversy: SP Alleges BJP Targeting Muslim Voters in Agra
मुस्लिम वोटर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य पर सीएम योगी आदित्यनाथ की बैठक के बाद समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी पवन प्रजापति ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर की आड़ में मुस्लिमों को निशाना बनाया जा रहा है। एसआईआर प्रक्रिया में प्रशासनिक अधिकारियों पर सत्ता पक्ष अनैतिक दबाव बना रहा है।
विज्ञापन


एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के एसआईआर सह प्रभारी पवन प्रजापति ने कहा कि क्षेत्र में 4.68 लाख मतदाता थे। 3.76 लाख मतदाताओं के फॉर्म भरे गए। 59,451 मतदाताओं के वोट काटे गए हैं, जबकि 33,212 मतदाताओं के गणना फॉर्म जमा नहीं हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर में सबसे ज्यादा पीडीए के वोटों को प्रभावित किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 50 से 70 हजार वोट कटवाए जा रहे हैं। सत्ता के संरक्षण में अधिकारियों से राजनीतिक लाभ लेने के लिए उन्हें मनमानी की छूट है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि प्रशासन निष्पक्षता से काम करे। मतदाताओं के अधिकार की रक्षा होनी चाहिए। किसी भी राजनीतिक दबाव में आकर अधिकारी कोई निर्णय नहीं लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed