फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Silver worth Rs 40 lakh stolen from factory in agra lockdown

लॉकडाउन में कारखाने से 40 लाख रुपये की चांदी चोरी, छत के रास्ते से घुसे थे चोर

Sat, 11 Apr 2020 06:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Apr 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Silver worth Rs 40 lakh stolen from factory in agra lockdown
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
लॉकडाउन में भी चोर वारदात कर रहे हैं। आगरा के थाना सदर क्षेत्र में चोरों ने चांदी के कारखाने से 82 किलोग्राम चांदी चोरी कर ली। इसकी कीमत 40 लाख रुपये बताई गई है। कारखाना संचालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


सदर क्षेत्र के ग्वालियर रोड स्थित नैनाना ब्राहमण निवासी शिवशंकर कुशवाह का दो मंजिला भवन में कारखाना है। प्रथम तल पर मशीनें लगी हुई हैं, जिनसे चांदी की चेन बनाने का सामान तैयार किया जाता है। भूतल पर कार्यालय और स्टॉक के लिए गोदाम है। 
विज्ञापन


कारखाना संचालक के अनुसार, कारखाने में चार सराफा व्यापारियों की चांदी रखी हुई थी। लॉकडाउन के कारण मजदूर जा चुके हैं। कारखाना के अगले हिस्से में बने कमरे में शिवशंकर के बड़े भाई मुन्नालाल सो जाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह वो शौचालय जाने के लिए उठे तो कार्यालय का ताला टूटा हुआ था। कार्यालय में रखी लगभग 82 किलोग्राम चांदी से भरे बोरे चोरी हो गए थे। इसकी जानकारी पर शिवशंकर भी आ गए। 

कारखाने के पीछे से आए चोर

शिवशंकर के मुताबिक, चोर कारखाने के पीछे से आए। चोरों ने पहले पड़ोसी के मकान की पहली मंजिल पर चारपाई लगाई। इसके बाद कारखाना की छत पर आ गए। यहां पर सीढ़ियों के कमरे के गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चांदी लेकर फरार हो गए। 

चोर लगभग 40 लाख रुपये की चांदी और 1.05 लाख रुपये भी ले गए हैं। कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की। एक साल पहले ही कारखाना खोला है। सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

सराफा बाजार में बढ़ाई थी गश्त 

लॉकडाउन के दौरान शहर के अधिकतर बाजार बंद हैं। ऐसे में बाजारों में चोरी की आशंका है। पिछले दिनों पुलिस ने सराफ बाजार में गश्त बढ़ा दी थी, जिससे चोरी न हो सकें। इसके अलावा भी बाजारों में चौकीदार लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed