फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Silver trader missing after mobile and scooter left at shop in Agra

Agra: चांदी कारोबारी लापता, दुकान पर छोड़ गए मोबाइल और स्कूटर, परिवार के लोग चिंतित

Sun, 04 Dec 2022 07:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Dec 2022 07:24 PM IST
सार

आगरा के कोतवाली क्षेत्र से पायल कारोबारी शनिवार दोपहर से लापता है। रविवार शाम तक उनका पता नहीं चल सकता है। परिजन चितिंत हैं। उन्होंने गुमशदगी दर्ज कराई है। 
 

विज्ञापन
Silver trader missing after mobile and scooter left at shop in Agra
कारोबारी रोहित अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में चांदी पायल के कारोबारी रोहित अग्रवाल उर्फ मोनू (38) शनिवार दोपहर से लापता हैं। वह कोतवाली स्थित अपनी दुकान से पैदल निकले थे। मोबाइल और स्कूटर दुकान पर छोड़कर गए थे। इसके बाद लौटकर नहीं आए। साझीदार और कर्मचारियों ने परिजन व पुलिस को जानकारी दी। कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने व्यापारी की तलाश में एसओजी सहित कई टीमें लगाई हैं। रविवार रात तक उनके नहीं मिलने से परिजन चिंतित हैं।

विज्ञापन


रोहित अग्रवाल हरीपर्वत स्थित नेहरू नगर अपार्टमेंट के रहने वाले हैं। उनके तीन बच्चे हैं। उनकी कोतवाली के जय शिव प्लाजा में दुकान है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि रोहित दुकान पर तकरीबन दोपहर 12 बजे आए थे। पौने तीन बजे साझीदार अभिषेक अग्रवाल से कहा कि अभी आ रहा हूं। वह दुकान पर अपना मोबाइल छोड़ गए। स्कूटर प्लाजा की पार्किंग में खड़ा हुआ था। उनके दो घंटे तक लौटकर नहीं आने पर साझीदार ने परिवार के लोगों से पूछा। मगर, उन्हें भी कोई जानकारी नहीं थी। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दुकान पर पहुंची। कर्मचारियों से पूछताछ की।

विज्ञापन

भगवान टाकीज की आखिरी लोकेशन

पुलिस ने दुकान पर रखे कारोबारी के मोबाइल को चेक किया। यह फ्लाइट मोड पर लगा हुआ था। मोबाइल खोला तो एक मैसेज टाइप किया हुआ नजर आया। उन्होंने पत्नी श्वेता के लिए मैसेज टाइप किया था। इसमें लिखा था कि मुझे माफ करना, बच्चों का ध्यान रखना। यह मैसेज सेंड नहीं किया गया था। इससे पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मार्केट से लेकर बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए हैं। एक फुटेज में वो मार्केट से पैदल बाहर निकलकर मुख्य मार्ग पर आते नजर आए। इसके बाद ई-रिक्शा करते हैं। वह घटिया की ओर जाते हैं। यहां से हरीपर्वत होते हुए भगवान टाकीज की जाते हुए नजर आए हैं। यहां से फुटेज नहीं मिले हैं। यह लोकेशन अपराह्न तीन बजकर पांच मिनट की है।

मथुरा और फिरोजाबाद पुलिस टीम रवाना

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कारोबारी की तलाश में एसओजी सहित कई टीमों को लगाया है। मथुरा और फिरोजाबाद भी टीमें भेजी गई हैं। प्रथम दृष्टया उनके खुद ही जाने की आशंका है। बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं भी हैं। हालांकि पुलिस पता कर रही है। सोशल मीडिया की भी मदद ली जा रही है। सोशल मीडिया पर फोटो डाला गया है। जानकारी देने के लिए पुलिस ने अपने नंबर भी जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed