{"_id":"65f2798bc3bfd69670055d90","slug":"silver-jubilee-of-country-only-murkhanand-university-will-be-celebrated-on-march-22-in-agra-2024-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मूर्खानंद विवि समारोह: कवि रमेश मुस्कान मूर्खाधिराज... तो ये होंगे महामूर्ख खबरची; पढ़ें किसे कौन सी उपाधि?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्खानंद विवि समारोह: कवि रमेश मुस्कान मूर्खाधिराज... तो ये होंगे महामूर्ख खबरची; पढ़ें किसे कौन सी उपाधि?
Thu, 14 Mar 2024 03:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
सिद्धार्थ चतुर्वेदी, आगरा
सिद्धार्थ चतुर्वेदी, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 14 Mar 2024 03:34 PM IST
सार
देशा का एकमात्र मूर्खानंद विवि अपना रजत जयंती समारोह मनाने जा रहा है। इस बार व्यंग्यकार रमेश मुस्कान को मूर्खाधिराज तो पत्रकार आदर्श नंदन गुप्ता को महामूर्ख खबरची का दर्जा मिलेगा। आगे पढ़ें और जानें किसे कौन सी उपाधि मिलेगी?
विज्ञापन
हास्य कवि रमेश मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में 25 साल पूरे होने पर देश का एकमात्र मूर्खानंद विश्वविद्यालय रजत जयंती समारोह मनाने जा रहा है। सन 1999 में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव डॉ. रामअवतार शर्मा ने बचपन के अपने सखा राज बहादुर सिंह राज के साथ मिलकर मूर्खानंद विश्वविद्यालय की नींव रखी थी। इसका मकसद जीवन के तमाम तनावों से दूर हास्य और व्यंग्य के रास्ते होली पर विद्वानों को जोरदार शाब्दिक उपाधियां देकर हंसी मजाक करना था।
विज्ञापन
मूर्खानंद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरधर शर्मा बताते हैं कि संस्कार भारती के साथ मिलकर 22 मार्च को कमला नगर स्थित कर्मयोगी एन्क्लेव के सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल में रजत जयंती समारोह अपराह्न 2.30 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी मुख्य अतिथि के रूप में उपाधियों से अलंकृत होने वाली विभूतियों को उनके मूर्खतापूर्ण कार्यों को करते रहने का संकल्प दिलाएंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट विभाग के निदेशक डॉ. लवकुश मिश्रा शिरकत करेंगे।