{"_id":"6c73ca55872941b98757bb15b59db36f","slug":"silt-remove-from-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क से हटी सिल्ट, सब्जी के ठेल भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क से हटी सिल्ट, सब्जी के ठेल भी
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 29 Dec 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ प्रदेश सरकार एनआरआई सम्मेलन के जरिए विदेशी धरती पर मौजूद लोगों को रिझाने की कवायद कर रही है, वहीं शहर की सड़कें सिल्ट से अटी पड़ी हैं। अमर उजाला ने जयपुर रोड स्थित रामनगर पुलिया पर आधी सड़क पर नाले की सिल्ट रखने की खबर प्रकाशित की तो सोमवार को नगर निगम की टीमें क्षेत्र में दौड़ पड़ीं। सुबह से ही दो जेसीबी और लोडर के जरिए नाले की सिल्ट हटवाने का काम शुरू हो गया।
नगर निगम रामनगर पुलिया पर नाले की सिल्ट निकालने का काम 10 दिन से कर रहा है, लेकिन सिल्ट को डंपिंग ग्राउंड तक ले जाने की जगह सड़क पर ही छोड़ दिया गया था। खबर प्रकाशित होते ही नगर निगम की टीम ने दोपहर तक सड़क से सिल्ट हटा दी। दोपहर में अतिक्रमण अभियान के लिए रामनगर पुलिया से गुजरीं सिटी मजिस्ट्रेट रेखा चौहान ने सब्जी विक्रेताओं को हिदायत दे दी कि वे अपने ठेल नाले के पीछे लगाएं। सड़क पर कोई ठेल नहीं दिखना चाहिए। उसके बाद सब्जी विक्रेताओं ने सड़क से ठेल-धकेल हटा लिए। 10 दिन के बाद सड़क पर ट्रैफिक सुचारू नजर आया।