{"_id":"645e5817f8932058ce0660d8","slug":"silence-in-village-after-agra-car-accident-children-going-to-school-run-over-by-car-three-dead-2023-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मेरी प्यारी लाड़ो बिटिया उड़ गई': शांत था गांव महापत, रुलाता रहा मां का करुण क्रंदन, दर्दनाक हैं ये तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मेरी प्यारी लाड़ो बिटिया उड़ गई': शांत था गांव महापत, रुलाता रहा मां का करुण क्रंदन, दर्दनाक हैं ये तस्वीरें
Sat, 13 May 2023 06:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 13 May 2023 06:00 AM IST
सार
स्कूल जाते समय कार ने बच्चों को रौंद दिया था, जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई। गांव में एक साथ हुई इन बच्चों की मौत के बाद आज सन्नाटा पसरा हुआ था। गांव की गलियां शांत थीं और मां का करुण क्रंदन रुला रहा था।
विज्ञापन
छात्रा की मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरी बिटिया तू मोये क्यों छोड़ गई, उसे एक बार बुला लो बेटा, मेरी बिटिया उड़ गई, एक बार तो वापस आ जा मेरी लाडो...। आठ साल की प्रज्ञा की कार हादसे में मौत के बाद मां प्रीति का हाल बेहाल है। घर में वो रोये जा रही है। रोते हुए हर किसी से यही बोल रही हैं।
विज्ञापन
Agra Accident News
- फोटो : अमर उजाला
कक्षा तीन की थी छात्रा
गांव बास महापत निवासी सुरेंद्र पाल सिंह के तीन बेटे जितेंद्र, यतेंद्र और परमहंस हैं। परमहंस की आठ साल की बेटी प्रज्ञा कक्षा तीन की छात्रा थी, जबकि दूसरी बेटी लावाण्या नर्सरी में पढ़ रही है। कार हादसे में बेटी प्रज्ञा की मौत हो गई थी, जबकि लावाण्या का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फूट-फूटकर रोई मां
- फोटो : अमर उजाला
बेटी की मौत से लगा गहरा सदमा
परिजन ने बताया कि बेटी की मौत से मां प्रीति के आंसू नहीं रुक रहे। बृहस्पतिवार रात को दो बार उनकी हालत बिगड़ी थी। इस पर परिजन डाॅक्टर को बुलाकर आए। दवा देने के बाद हालत में सुधार हुआ। वहीं दादी पार्वती देवी का भी बुरा हाल है। घर में आने वाली महिलाओं से प्रीति एक ही बात कह रही हैं कि उनकी लाडो बिटिया को एक बार तो बुला दो।
ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला