फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   silence in the drigapur village of firozabad after child girl death

काश दे देता वो बाइक तो न छिनती इस परिवार की 'लक्ष्मी'

Tue, 23 Jan 2018 10:26 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 23 Jan 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
silence in the drigapur village of firozabad after child girl death
बेटी की मौत से गमजदा परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फिरोजाबाद जिले के थाना खैरगढ़ के गांव दरिगापुर में लग्न टीका के मंडप के दौरान रविवार की शाम दो युवकों में विवाद के बाद हुई फायरिंग में घायल बालिकाओं में से एक की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


उसका उपचार आगरा में चल रहा है। मृत बालिका लक्ष्मी देवी के चाचा वीनेश की तहरीर पर पुलिस ने जगत सिंह के चार पुत्रों के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


आरोपी मकान में ताला लगाकर भाग गए हैं। सोमवार को दोपहर सीओ शिकोहाबाद संजय रेड्डी और एसओ ने गांव में दस्तक दी।

थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव दरिगापुर में रविवार की शाम विश्नुदयाल यादव के पुत्र पंकज के मंडप समारोह की दावत के दौरान जगत सिंह के बेटे अंकुल का विवाद विश्नुदयाल के रिश्तेदार युवक सोनू से बाइक मांगने को लेकर हो गया था। 

विवाद के दौरान गालीगलौज के साथ ही मारपीट तक की नौबत आ गई। जगत सिंह यादव के बड़े पुत्र धर्मवीर ने लाइसेंसी बंदूक से छत से फायरिंग कर दी थी। 

इसमें लक्ष्मीदेवी (11) पुत्री श्यामसुंदर, रमाकांती (14) पुत्री हरवीर सिंह, अंजली (आठ) पुत्री मान पाल सिंह एवं एटा के जलेसर क्षेत्र के गांव नगला पृथ्वी निवासी लवी पुत्री अनिल कुमार के अलावा मिथिलेश पत्नी महेंद्र सिंह उर्फ पप्पू, उसका बेटा राहुल एवं बेटी गुंजन घायल हो गई थीं। 

मच गया कोहराम

कुछ लोगों ने प्राइवेट चिकित्सकों के यहां उपचार कराया है। घायलों में लक्ष्मीदेवी, रमाकांती, अंजली को उपचार को जिला अस्पताल ले गए थे। 

लक्ष्मी की मौत हो गई। बालिका की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक बालिका लक्ष्मी के चाचा वीनेश की तहरीर पर धर्मवीर, अंकुल, दिनेश उर्फ छोटे रवि यादव पुत्रगण जगत सिंह यादव के खिलाफ बालिका की हत्या का अभियोग दर्ज कर लिया है।

बालिका की मौत और चार लोगों के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज होने के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है। सीओ शिकोहाबाद संजय रेड्डी, थानाध्यक्ष खैरगढ़ सुजात हुसैन भी गांव में पहुंचे।
विज्ञापन

मातम में बदली खुशियां 

दरिगापुर में सोमवार को सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। लक्ष्मी की मां मीरा देवी का रो-रोकर बुराहाल था। शादी की खुशियां मातम में बदल गई थीं। 

गांव में कोई कुछ बताने के लिए तैयार नहीं था। लक्ष्मी की मां मीरा देवी बार-बार बिलख रही थी कहां चली गुई मेरी चिरईया, मुझे पता होता तो मैं नहीं जाने देती। उसकी बूढ़ी दादी सूरजमुखी अलग बिलख रही थी। 

पिता श्यामसुंदर बोला मैं तो फैक्ट्री जाने को वाहन का इंतजार कर रहा था तभी खबर आ गई मेरी बिटिया को छीन लिया। आरोपी जगत सिंह के मकान में ताला लटका दिखाई दिया। 

विश्नूदयाल के बेटे पंकज की बारात की तैयारी फीकी हो गई। रिश्तेदारों ने बताया कि बारात क्या अब तो कुछ लोग ही जाकर भांवरों को डाल लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed