फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sikri smarak1

सीकरी स्मारक के ऊपर हॉट बैलून देख लोग डरे 

Mon, 24 Oct 2016 12:30 AM IST
सीकरी स्मारक के ऊपर हॉट बैलून देख लोग डरे 
सीकरी स्मारक के ऊपर हॉट बैलून देख लोग डरे  Updated Mon, 24 Oct 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
sikri smarak1
सीकरी स्मारक के ऊपर हॉट बैलून देख लोग डरे  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
रविवार सुबह भरतपुर की ओर से आए दो हॉट बैलून को सीकरी स्मारक के ऊपर देख लोग किसी साजिश की आशंका के चलते डर गए। बाद में जब यही बैलून गांव दूरा में जमीन पर उतरा तो हकीकत पता चलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बैलून पर मौजूद आर्मी एयरो के जवान वहां लगभग आधे घंटे तक रुके और फिर धौलपुर के लिए रवाना हो गए।

सीकरी स्मारक और कस्बे के ऊपर उड़ते दो हॉट एयर बैलून की हकीकत जानकर लोगों में कौतूहल देखा गया। उन्होंने उसके बारे में विस्तार से जानने की कोशिश की। भरतपुर की ओर से उड़कर आए बैलून को देख पहले तो लोग किसी साजिश की आशंका जानकर डर गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। लेकिन जब वह पास के ही दूरा गांव में लगभग साढ़े आठ बजे उतरा तो लोगों को उसकी सचाई पता चली। दूरा के ग्रामीणों ने आर्मी एयरो के जवानों को सलाम किया और उनका स्वागत किया। बैलून के साथ जवानों की एक गाड़ी भी चल रही थी। इसमें मौजूद कर्नल अश्विनी ठाकुर ने बताया कि युवाओं में देश के प्रति समर्पण, देशभक्ति को जागृत करने के लिए यह बैलून कई प्रदेशों से होकर गुजरेगा। यह अभियान 15 से 29 अक्तूबर तक चलेगा। बैलून में तकनीकी कमी के चलते यहां उतारा गया था। गांव में आधा घंटा रुकने के बाद जवानों ने बैलून को फोल्ड कर सेना के वाहन में रखा और धौलपुर की ओर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed