{"_id":"5d1c663b8ebc3e3c734bf0bc","slug":"sikh-society-people-stoped-sachkhand-express-train-at-agra-cantt-railway-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिख समाज के लोगों ने रोकी सचखंड एक्सप्रेस, जानिए आखिर क्यों 25 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख समाज के लोगों ने रोकी सचखंड एक्सप्रेस, जानिए आखिर क्यों 25 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन
Wed, 03 Jul 2019 06:55 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 03 Jul 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन पर पटरियों पर बैठे सिख समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सिख श्रद्धालुओं ने सचखंड एक्सप्रेस रोककर हंगामा करना शुरू कर दिया। 25 मिनट तक ट्रेन को रोके रखा। इससे आगरा दिल्ली रूट ठप हो गया।
आरपीएफ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर श्रद्धालुओं से बातचीत करके मुरैना में पकड़े गए उनके साथी से बातचीत करवाई। उसे छोड़ने का आश्वासन देकर ट्रेन को गंतव्य को रवाना किया।
घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। झांसी की ओर से आ रही सचखंड एक्सप्रेस में सवार सौ से अधिक सिख संगत नांदेड़ साहिब के तीर्थ से लौट रहे थे। गाड़ी के कैंट स्टेशन पर रुकते ही श्रद्धालुओं ने सचखंड एक्सप्रेस रोककर हंगामा करना शुरू कर दिया।

Trending Videos
इसी ट्रैक पर ताज एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस को आना था। आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तीर्थयात्रियों को समझाया कि उनके साथी को मुरैना में एसीपी यानी चेन पुलिंग करने पर गिरफ्तार किया गया है। जुर्माना लेकर छोड़ा जा रहा है।
आरपीएफ कर्मियों ने उनके साथी से बात भी करवाई। इसके बाद ही तीर्थ यात्रियों ने ट्रैक को छोड़ा। आरपीएफ इंस्पेक्टर विमल कुमार पचौरी ने बताया कि ट्रेन को 11 मिनट ही रोका गया था। उनको समझा बुझाकर गंतव्य को रवाना किया गया।