{"_id":"5f7ca22e8ebc3e67a03354aa","slug":"sikandra-bodla-40-thousand-people-not-get-water","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः सिकंदरा-बोदला के 40 हजार लोगों को नहीं मिला पानी, ये रहा कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः सिकंदरा-बोदला के 40 हजार लोगों को नहीं मिला पानी, ये रहा कारण
Wed, 07 Oct 2020 12:17 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:17 AM IST
सार
सबसे ज्यादा दिक्कत सेक्टर 16 और आवास विकास क्षेत्र में रही, जहां पहले से ही लीक पाइप लाइन के कारण जलापूर्ति कम हो रही
थी। जल निगम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पानी कम आने की शिकायत की।
विज्ञापन
टैंकर से पानी की सप्लाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सिकंदरा के बोदला और आवास विकास क्षेत्रों के 40 हजार लोगों को सोमवार शाम और मंगलवार सुबह पानी नहीं मिला जबकि 30 हजार लोगों के घरों में बहुत कम समय के लिए आपूर्ति हो पाई। इसकी वजह बुलंदशहर के पालड़ा फॉल में मरम्मत कार्य होना बताई गई है जिस कारण से सिकंदरा वाटर वर्क्स को 45 एमएलडी पानी कम मिला।
सबसे ज्यादा दिक्कत सेक्टर 16 और आवास विकास क्षेत्र में रही, जहां पहले से ही लीक पाइप लाइन के कारण जलापूर्ति कम हो रही थी। जल निगम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पानी कम आने की शिकायत की। लोगों का कहना है कि पहले जब आपूर्ति बंद की जाती थी, तो सूचना दी जाती थी। इस बार अचानक ऐसा किया गया। इससे परेशानी बढ़ गई।
दर्द : हर हफ्ते बहाना बनाकर सप्लाई रोक देते हैं
सोमवार की शाम से लेकर मंगलवार की शाम तक हमें पानी नहीं मिला। हर सप्ताह कोई ना कोई समस्या बताकर सप्लाई रोक देते हैं। - अभिषेक माथुर, सेक्टर 16, आवास विकास

कब मिलेगा पानी, कोई नहीं बताता
24 घंटे से पानी नहीं मिला है। फोन करके शिकायत करते हैं तो कह दिया जाता है कि जल्द पानी मिलेगा। कितना जल्द मिलेगा, यह कोई नहीं बताता। - मधु भारद्वाज, सेक्टर-7, आवास विकास
दावा : बुधवार से पानी मिलेगा
बुलंदशहर के पालड़ा से पानी की सप्लाई में कमी आई थी लेकिन अब सप्लाई सामान्य है। एमबीबीआर प्लांट से सप्लाई बढ़ा दी थी। लोगों को बुधवार से कोई दिक्कत नहीं होगी। - आरके गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर, गंगाजल इकाई, जलनिगम
जीवनी मंडी को पूरा पानी मिला
जीवनी मंडी वाटरवर्क्स को पूरा पानी मिला है। सिकंदरा में जो कमी आई, उसकी पूर्ति के लिए हमने यमुना जल लेकर एमबीबीआर प्लांट से शोधन की मात्रा बढ़ा दी है। - अनवर ख्वाजा, सचिव, जलकल विभाग