फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sikandra aagh

सिकंदरा में सोल फैक्ट्री में भीषण आग, भवन गिरा

Fri, 24 Feb 2017 12:45 AM IST
सिकंदरा में सोल फैक्ट्री में भीषण आग, भवन गिरा
सिकंदरा में सोल फैक्ट्री में भीषण आग, भवन गिरा Updated Fri, 24 Feb 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
sikandra aagh
सिकंदरा में सोल फैक्ट्री में भीषण आग, भवन गिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना सिकंदरा की श्रीजी पुरम कालोनी में गुरुवार रात को सोल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना से कालोनी में अफरातफरी मच गई। लोग घरों से निकलकर भाग खड़े हुए। सूचना पर पुलिस और दमकल पहुंच गई। फैक्ट्री भवन भरभराकर गिर पड़ा। देर रात छह से ज्यादा दमकल आग बुझाने के प्रयास में लगी थीं। 
विज्ञापन

श्रीजी पुरम कालोनी में कई घर बने हुए हैं। इसमें नौबस्ता, लोहामंडी निवासी सलाउद्दीन की सोल और लेदर की फैक्ट्री है। फैक्ट्री के आसपास भी मकानों में कई परिवार रहते हैं। रात तकरीबन 9:45 बजे फैक्ट्री में एक लोडर टैंपो खड़ा हुआ था। कालोनी के लोगों ने बताया कि मजदूरों ने बिजली की लाइन में जंपर डाला। इससे स्पार्किंग हुई और फैक्ट्री में आग लग गई। यह देख मजदूर फैक्ट्री के गेट पर ताला डालकर भाग गए। आसपास के लोगों ने धुआं निकलता देखा। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। सूचना पर पहुंचीं तीन दमकलों ने गेट का ताला तोड़ आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। फैक्ट्री में दो कमरों में सोल बनाने का मैटेरियल रखा हुआ था। लपटों की वजह से दमकल कर्मी अंदर नहीं घुस पाए। रात तकरीबन दस बजे फैक्ट्री के कमरों की दीवार भरभराकर गिर पड़ीं। इससे आग बुझाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। खबर लिखे जाने तक दमकल कर्मी आग बुझाने के प्रयास में लगे थे। 
विज्ञापन


तीन घरों को लोगों ने खाली कर दिया 
फैक्ट्री के बगल में एक तरफ देवेंद्र का परिवार रहता है। जिस वक्त फैक्ट्री में आग लगी उस समय देवेंद्र के घर में उनकी पत्नी गुड्डी देवी, बेटा अर्जुन, बहू मीनू, बेटा आशु, बेटी ज्योति, रश्मि और कामिनी थे। उनके घर की छत पर लपटें पहुंच गई। दीवारें चटक गईं। इससे चीखपुकार मच गई। वह पीछे से दीवार फांदकर घर से निकले। वहीं फैक्ट्री के दूसरी तरफ चौधरी सुरेंद्र सिंह के मकान में तीन परिवार रहते हैं। वह भी भाग खड़े हुए। पीछे के हिस्से में हरीबाबू का घी का गोदाम बना है। वहां भी अफरातफरी मच गई। घरों से लोग गैस सिलेंडरों को भी दूर ले गए। लोगों को आशंका थी कि घराें में भी आग फैल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग करेगा जांच 
रिहायश इलाके में फैक्ट्री कैसे संचालित हो रही थी, यह सवाल बना हुआ है। एफएसओ डा. बीएन पटेल ने बताया कि फैक्ट्री में पुराने सोल को गलाकर सोल तैयार करने की जानकारी मिली है। फैक्ट्री में अग्निशमन इंतजाम सही नहीं थे। इसकी जांच भी की जाएगी। अन्य दस्तावेज भी चेक किए जाएंगे। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed