फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sikandra 14 wells will be saved in Akbar's tomb agra

Agra News: अकबर के मकबरे में सहेजे जाएंगे 14 कुएं, जल्द शुरू होगा काम

Wed, 14 Dec 2022 08:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 14 Dec 2022 08:42 PM IST
सार

इन कुओं से 119 एकड़ के पार्क को हरा-भरा रखने के लिए सिंचाई होती थी। इन कुओं की मरम्मत पर 22 लाख रुपये खर्च होंगे।
 

विज्ञापन
Sikandra 14 wells will be saved in Akbar's tomb agra
सिकंदरा स्मारक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा स्थित अकबर के मकबरे में 119 एकड़ जमीन की सिंचाई के लिए बने 14 कुओं को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संरक्षित करेगा। इनमें से पांच की स्थिति जर्जर है, इसलिए पहले चरण में इन्हें संरक्षित करने का काम होगा। लाल पत्थर और ककैया ईंटों से 10 से 22 फुट व्यास के ये कुएं बने हैं। इनकी मरम्मत पर 22 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

 
अपनी हरियाली और बागों के लिए प्रसिद्ध अकबर के मकबरे, सिकंदरा स्मारक में 70 से ज्यादा हिरन और लंगूर हैं। ये उत्तरी दरवाजे के घने जंगल में बसेरा बनाए हैं। पूरे स्मारक में 119 एकड़ के पार्क को हरा-भरा रखने के लिए 14 कुओं का निर्माण कराया गया था, जिनके जरिए बगीचों की सिंचाई होती थी। 400 सालों के दौरान कुओं को नुकसान पहुंचा और दक्षिण और पूर्व के बगीचों में बने कुएं क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से किसी कुएं में पानी नहीं है, जबकि कई ऊपरी हिस्सों के गिर जाने से मलबे से भरे हैं। 
विज्ञापन


एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि पहले चरण में पांच कुओं को संरक्षित किया जाएगा। ये कु एं सिकंदरा स्मारक के पार्क की सिंचाई और पेयजल व्यवस्था के लिए बनाए गए थे। ये महत्वपूर्ण हैं। इनके जरिए पूरी सिंचाई प्रणाली की जानकारी मिलती है। मकबरे के उद्यान चार बाग शैली में बने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed